फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Car Tips: Headlights high beams indictors dangerous in heavy fog

कोहरे में हाई-बीम पर हेडलाइट हो सकती है खतरनाक, ये तरीके बचा सकते हैं जान

Sun, 01 Dec 2019 10:18 AM IST
Abhishek Singh ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Sun, 01 Dec 2019 10:18 AM IST
विज्ञापन
Car Tips: Headlights high beams indictors dangerous in heavy fog

सर्दियों के मौसम में सड़क पर कोहरे के चलते लोग हादसे का शिकार हो जाते हैं। कोई अपनी मां, अपना बेटा तो कोई भाई, बहन सड़क हादसों में खो देता है। देश में सबसे ज्यादा कोहरे की मार दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा और पंजाब जैसे राज्यों में पड़ती है और यहीं कोहरे में सबसे ज्यादा सड़क दुर्घटनाएं होती हैं। इन दुर्घटनाओं में हेडलाइट का हाई-बीम पर रखना भी हादसे की मुख्य वजह माना जाता है। आइए जानते हैं कुछ टिप्स जिससे बच सकती है जान...  

विज्ञापन

ऐसे बचेगी आपकी जान

कोहरे में कम विजिबिलिटी होती है, इससे निपटने के लिये अधिकांश गाड़ियों में फॉग लाइट दी जाती है। वहीं गाड़ियों के टॉप वेरियंट्स में पीछे की विंडशील्ड पर डीफॉगर दिया जाता है। आप जब भी मुसीबत में फंसे हों तो खड़ी गाड़ी के इंडीकेटर्स ब्लिंकर्स का इस्तेमाल कर अपनी जान बचा सकते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

हेडलाइट हाई-बीम पर भूल कर भी ना रखें

अगर कोहरे में आप गाड़ी चला रहे हैं, तो आपको सावधानी बरतने की जरुरत है। कोहरे में आप भूल कर भी हाई-बीम पर हेडलाइट न रखें। हाई-बीम पर हेडलाइट रखना सामने से आ रही गाड़ियों के लिए भी खतरनाक हो सकता है। कोहरे में हेडलाइट हाई-बीम में होने पर सामने से आ रही गाड़ी के ड्राइवर की आंखों को चुभती है, जिससे लाइट के अलावा आसपास कुछ दिखाई नहीं देता है। इसका नतीजा यह होता है कि गाड़ियां हादसे का शिकार हो जाती हैं।   

विज्ञापन

सड़क पर समझदारी से गाड़ी चलाने में ही भलाई 

अगर आप हाई-बीम पर गाड़ी चलाते हैं तो आपको दें कि ये नियम के खिलाफ है। पकड़े जाने पर भारीभरकम जुर्माना भी वसूला जा सकता है। कोहरे में ज्यादा रफ्तार में ड्राइविंग करना मतलब दुर्घटना को न्योता देना है। कोहरे में बार-बार लेन बदलना भी हादसे का एक कारण बन सकता है। इसलिए आप जब कोहरे में गाड़ी चलाएं तो इन बातों का ख्याल जरूर रखें।   

इंडीकेटर ऑन कर ड्राइविंग करना गलत

कई लोग कोहरे में हैजार्ड लाइट (दोनों इंडीकेटर ऑन) कर गाड़ी चलाते हैं जो बिल्कुल भी सही नहीं है। दोनों इंडीकेटर ऑन होने पर पीछे से आ रही गाड़ियों को आपकी स्थिति का पता नहीं चल पाता है।। वहीं, लेन बदलने या मुड़ने पर हादसे हो सकते हैं, इसलिए इसका तभी इस्तेमाल करें जब आपकी गाड़ी रूकी हो।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed