फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आने वाला है रेनो क्विड का फेसलिफ्ट, जानें क्या होंगे नए फीचर्स

Wed, 08 May 2019 01:48 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 08 May 2019 01:48 PM IST
विज्ञापन
hatchback renault kwid 2019 facelift could be launch soon, read features and engine specifications
Renault Kwid Outsider - फोटो : सांकेतिक

रेनो की एंट्री लेवल हैचबैक क्विड अब नए अवतार में लांच होने जा रही है। रेनो इस मॉडल को जल्द ही भारतीय कार बाजार में लांच करेगी। नई क्विड को टेस्टिंग के दौरान कई बार सड़कों पर स्पॉट किया जा चुका है। नई क्विड के इंजन के साथ चैसिस में भी बदलाव किया गया है।


 

क्विड में नए सेफ्टी नॉर्म्स शामिल होंगे

hatchback renault kwid 2019 facelift could be launch soon, read features and engine specifications
2019 Renault Kwid Road Test Front

फ्रैंच ऑटो मेकर रेनो जल्द ही क्विड का फेसलिफ्ट वर्जन लांच करेगी। हैचबैक क्विड में नए सेफ्टी नॉर्म्स शामिल किए जाएंगे। साथ ही, इसका डिजाइन क्विड के इलेक्ट्रिक वर्जन K-ZE से इंस्पायर्ड होगा। K-ZE पर से हाल ही में 2019 के ऑटो शंघाई में पर्दा उठाया गया था। इसमें फ्रंट में नई क्रोम ग्रिल, क्रोम लाइनिंग, स्पिल्ट हेडलैंप्स, ब्लैक फिनिश हेडलैंप्स के ऊपर ब्लैक एलईडी डीआरएल दी जा सकती हैं।
 

नई क्विड में नया बंपर मिलेगा

hatchback renault kwid 2019 facelift could be launch soon, read features and engine specifications
2019 Renault Kwid facelift

इसके अलावा नई क्विड में नया बंपर मिलेगा और नीचे के हिस्से काले रंग में होंगे। वहीं नए ने वाले पैदल नियमों के तहत हुड में भी छोटे-मोटे बदलाव किए गए हैं। इसका साइड डिजाइन दिखने में वर्तमान मॉडल जैसा ही है, लेकिन इसमें अलॉय व्हील्स नहीं होंगे। टेस्टिंग वर्जन में भी केवल व्हील कवर दिखाई दिया था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा

hatchback renault kwid 2019 facelift could be launch soon, read features and engine specifications
2019 Renault Kwid Road Test Rear

क्विड फेसलिफ्ट में पीछे की तरफ ज्यादा बदलाव नहीं हुए हैं। क्विड में इंटीग्रेटेड स्पॉयलर मिलेगा, जबकि रेगुलर मॉडल में रूफ रेल्स नहीं होंगे, ये केवल क्लाइंबर ट्रिम में ही मिलेगा। इंटीरियर में कोई खास बदलाव नहीं होगा और वर्तमान मॉडल जैसा ही होगा। केवल टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम ही मिलेगा।    
 

विज्ञापन

एंड्रॉयड ऑटो और एपल कार प्ले सपोर्ट

hatchback renault kwid 2019 facelift could be launch soon, read features and engine specifications
renault kwid 2019 front

नया इंफोटेनमेंट सिस्टम एंड्रॉयड ऑटो और एपल कार प्ले को सपोर्ट करेगा। इसमें पार्किंग सेंसर्स के साथ रिअर कैमरा, स्पीड अलर्ट, पावर विंडो, डुअल एयर बैग्स, ईबीडी के साथ एबीएस, स्पीड अलर्ट, ड्राइवर और पैसेंजर सीट बेल्ट अलर्ट जैसे फीचर मिलेंगे।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed