{"_id":"5ebe865d8ebc3e85b54f7a86","slug":"harley-davidson-home-delivery-harley-davidson-scheme-harley-davidson-service-warranty-harley-davidson-roadside-assistance-india-cruiser-bikes-in-india-harley-davidson-motorcycle","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Harley Davidson आपके घर पहुंचाएगी नई मोटरसाइकिल, शुरू की होम डिलिवरी सर्विस","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Harley Davidson आपके घर पहुंचाएगी नई मोटरसाइकिल, शुरू की होम डिलिवरी सर्विस
Fri, 15 May 2020 05:39 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 15 May 2020 05:39 PM IST
सार
क्रूजर बाइक बनाने के लिए मशहूर ऑटोमोबाइल निर्मात कंपनी Harley Davidson (हार्ले-डेविडसन) ने भारत में मोटरसाइकिल की होम डिलिवरी सर्विस शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Harley Davidson (File Photo)
- फोटो : Social
विस्तार
देशव्यापी लॉकडाउन के मद्देनजर शोरूम बंद हैं और ग्राहक भी घरों में सीमित हैं। इसको देखते हुए कंपनी ने ग्राहकों को मोटरसाइकिल की सीधे घर पर आपूर्ति करने की सेवा की शुरुआत की है। इसके साथ ही कंपनी ने ग्राहकों के लिए सर्विस वारंटी को भी बढ़ाया है।
विज्ञापन
Harley Davidson India
क्या है होम डिलिवरी सर्विस
Harley Davidson कंपनी ने शुक्रवार को अपनी इस नई सर्विस का एलान किया। कंपनी ने एक बयान में कहा कि वह वारंटी सेवाओं के समाप्त होने की समयसीमा को बढ़ाने के साथ ही बाइक की होम डिलिवरी शुरू की है। कंपनी ने बताया कि सर्विस के तहत हार्ले डेविडसन डीलरशिप 40 किलोमीटर की दूरी तक ग्राहकों को बाइकों की डिलिवरी घर पर करेगी, जो बिलकुल मुफ्त होगी। इसके बाद की दूरी के लिए प्रति किलोमीटर के हिसाब से ग्राहक को अतिरिक्त शुल्क देना पड़ेगा।

Harley Davidson
- फोटो : Social
ऑनलाइन खरीदें बाइक
कंपनी ने कहा, "इस नई सर्विस से ग्राहकों को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट एच-डी डॉट कॉम पर हार्ले-डेविडसन के विभिन्न मॉडल को देखने के बाद डीलर लोकेटर के माध्यम से नजदीकी डीलर से संपर्क करने की सुविधा मिलेगी। इसके बाद ग्राहक डीलर के साथ खरीद और भुगतान के बारे में बातें कर सकते हैं। डीलर स्टोर से 40 किलोमीटर के दायरे में होम डिलिवरी नि:शुल्क होगी। इस दायरे से बाहर की होम डिलिवरी पर प्रति किलोमीटर की दर से अतिरिक्त चार्ज देना होगा।"

Harley Davidson Street 750
- फोटो : Twitter
अतिरिक्त वारंटी स्कीम
हार्ले डेविडसन के प्रबंध निदेशक (एशिया के उभरते बाजार एवं भारत) सजीव राजीशेखरन ने कहा, "अनुभवों पर आधारित हम जैसे ब्रांडों के लिए ग्राहकों तथा उत्सुक लोगों के संपर्क में बने रहना महत्वपूर्ण है। हमने उनका उत्साह बनाए रखने के लिए कई मुहिम शुरू की हैं।"

Harley Davidson Forty Eight Special
उन्होंने कहा कि इन्हीं मुहिमों के तहत उन ग्राहकों को वारंटी पर 30 दिनों का विस्तार देने का निर्णय लिया गया है, जिनके उत्पाद की वारंटी लॉकडाउन के दौरान समाप्त हो रही है। इसके अलावा कंपनी ने बताया कि HDFS (हार्ले डेविडसन फाइनेंशियल सर्विस) प्लान्ड मेंटेनेंस प्रोगाम में आने वाले ग्राहकों को 60 दिन का एक्सटेंशन दिया जा रहा है। कंपनी सभी ग्राहकों को एचडी कॉन्टैक्ट सेंटर और रोड साइड असिस्टेंट सर्विस मुहैया कराएगी।