फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Harley Davidson के BS4 बाइक्स पर मिल रही है बड़ी छूट, 4 लाख रुपये तक का बंपर डिस्काउंट

Wed, 04 Mar 2020 07:00 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 04 Mar 2020 07:00 PM IST
विज्ञापन
harley davidson bs4 offers harley davidson discount india harley davidson bs4 bike discount
हार्ले डेविडसन डिस्काउंट - फोटो : Social
BS6 (बीएस-6) ईंधन उत्सर्जन मानकों के लागू होने की समय-सीमा जैसे-जैसे नजदीक आती जा रही है, ज्यादातर बाइक निर्माता कंपनियां अपने BS4 (बीएस-4) ईंधन उत्सर्जन मानकों वाले मोटरसाइकिल के बचे हुए स्टॉक को किसी तरह बेच देना चाहती हैं। ऐसे में अमेरिकी क्रूज मोटरसाइकिल निर्माता कंपनी Harley Davidson (हार्ले डेविडसन) अपने बाइक्स की कई मॉडल्स की खरीद पर बंपर डिस्काउंट दे रही है। यहां जानिए कंपनी के किस मॉडल की बाइक पर कितना डिस्काउंट मिल रहा है। 
harley davidson bs4 offers harley davidson discount india harley davidson bs4 bike discount
हार्ले डेविडसन - फोटो : Social
Harley Davidson Iron 883
Harley Davidson Iron 883 (हार्ले डेविडसन आयरन 883) पर कंपनी 1 लाख रुपये का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 9.33 लाख रुपये है। इस मोटरसाइकिल में 883cc का इंजन है जो अधिकतम 50 bhp का पावर और 70 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस बाइक में 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है। हार्ले डेविडसन आयरन 883 मोटरसाइकिल 256 किलोग्राम तक का भार उठा सकती है। यह बाइक 6 रंगों में उपलब्ध है। 
harley davidson bs4 offers harley davidson discount india harley davidson bs4 bike discount
Harley Davidson - फोटो : Social
Harley Davidson Forty Eight
Harley Davidson Forty Eight (हार्ले डेविडसन 48) बाइक के BS4 मॉडल की खरीद पर 1.5 लाख रुपये की छूट मिल रही है। इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 10.68 लाख रुपये है। इस क्रूजर मोटरसाइकिल में 1202cc का इंजन है जो 60 bhp का पावर और 96 Nm का टॉर्क पैदा करता है। यह 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आता है। हार्ले डेविडसन 48 मोटरसाइकिल 252 किलोग्राम का वजन उठा सकती है। यह बाइक 6 रंग में उपलब्ध है। Harley Davidson Forty Eight बाइक कंपनी की स्पोर्टस्टर श्रेणी की मोटरसाइकिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
harley davidson bs4 offers harley davidson discount india harley davidson bs4 bike discount
Harley Davidson Street 750 - फोटो : Twitter
Harley Davidson Roadster
Harley Davidson Roadster (हार्ले डेविडसन रोडस्टर) पर कंपनी 2.8 लाख रुपये की छूट दे रही है। हार्ले डेविडसन रोडस्टर BS4 मॉडल की कीमत 11.08 लाख रुपये है। रोडस्टर में 1202cc एयर कूल्ड इवोल्यूशन V-ट्विन मोटर मिलता। यह इंजन 4,250 rpm पर 98 Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है। इसमें हल्के ऑफसेट स्प्लिट 5-स्पोक एलॉय व्हील्स का एक सेट दिया गया है, जबकि फ्रंट में ट्विन डिस्क ब्रेक और रियर में सिंगल रोटर आता है। मोटरसाइकिल में 12.5-लीटर का तेल टैंक दिया गया है। 
विज्ञापन
harley davidson bs4 offers harley davidson discount india harley davidson bs4 bike discount
HARLEY DAVIDSON - फोटो : SELF
Harley Davidson Heritage 
Harley Davidson Heritage (हार्ले डेविडसन हेरिटेज) के BS4 मॉडल पर कंपनी 4 लाख रुपये की बंपर छूट दे रही है। इस मोटरसाइकिल की एक्स-शोरूम कीमत 18.66 लाख रुपये है। मोटरसाइकिल में 1690cc के एयर-कूल्ड वी-ट्विन इंजन दिए गए हैं जो 124Nm का पीक टॉर्क देता है। इस बाइक में 6-स्पीड ट्रांसमिशन मिलता है। मोटरसाइकिल 7 रंगों के विकल्प में आता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed