फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   gst on automobile bs6 vehicles in india siam india finance minister nirmala sitharaman

BS6 गाड़ियों पर GST घटाकर 18 फीसदी करने की मांग, नहीं तो इतने बढ़ सकते हैं दाम

Mon, 27 Jan 2020 06:32 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 27 Jan 2020 06:32 PM IST
विज्ञापन
gst on automobile bs6 vehicles in india siam india finance minister nirmala sitharaman
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
वाहन बनाने वाली कंपनियों के संगठन Society of Indian Automobile Manufacturers (SIAM) यानी सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) ने सोमवार को सरकार से बजट से पहले प्रोत्साहन आधारित कबाड़ नीति लाने और BS6 (भारत चरण-6) ईंधन उत्सर्जन मानक वाले वाहनों पर माल एवं सेवा कर (जीएसटी) घटाकर 18 फीसदी करने का अनुरोध किया है। 
विज्ञापन

सियाम ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को राज्यों द्वारा खरीदी जाने वाली पेट्रोल-डीजल बसों के लिए बजट आवंटन बढ़ाने का भी सुझाव दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सियाम के अध्यक्ष राजन वढ़ेरा ने एक बयान में कहा, "हमने वित्त मंत्रालय से प्रोत्साहन आधारित कबाड़ नीति की घोषणा पर विचार करने का आग्रह किया है। साथ ही राज्य परिवहन निगमों द्वारा खरीदी जाने वाली पेट्रोल/डीजल बसों के लिए बजट आवंटन बढ़ाने का भी आग्रह किया है।" 
विज्ञापन

उन्होंने यह भी कहा कि BS6 मानकों वाले वाहनों की लागत अधिक होने से मांग प्रभावित हो सकती है। वढ़ेरा ने कहा, "इसीलिए हम सरकार से BS6 मानक वाले वाहनों पर जीएसटी एक अप्रैल से 28 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत करने का आग्रह करते हैं।" 

एक अप्रैल से कड़े उत्सर्जन मानक वाले BS6 वाहनों की बिक्री होगी। उद्योग के अनुमान के अनुसार BS6 वाहनों की कीमत कम-से-कम 10 प्रतिशत अधिक होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed