{"_id":"5ecfcc888ebc3e9042045c14","slug":"gemopai-miso-mini-electric-scooter-teaser-gemopai-electric-scooter-price-social-distancing-mini-scooter-upcoming-electric-vehicles-in-india-2020","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जल्द लॉन्च होगा भारत का पहला 'सोशल डिस्टेंसिंग' व्हीकल, इस मिनी इलेक्ट्रिक स्कूटर में मिलेंगे कई शानदार फीचर","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
जल्द लॉन्च होगा भारत का पहला 'सोशल डिस्टेंसिंग' व्हीकल, इस मिनी इलेक्ट्रिक स्कूटर में मिलेंगे कई शानदार फीचर
Thu, 28 May 2020 08:07 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 28 May 2020 08:07 PM IST
सार
इलेक्ट्रिक स्कूटर निर्माता Gemopai (जेमोपाई) जल्द ही भारत में एक नया ई-स्कूटर Miso लॉन्च करने वाली है। अपने नए प्रॉडक्ट की घोषणा करते हुए, कंपनी ने Miso का एक टीजर जारी किया है।
विज्ञापन
Gemopai Miso Mini Electric Scooter Teaser
- फोटो : Social Media
विस्तार
इलेक्ट्रिक व्हीकल निर्माता Gemopai ने यह भी कहा कि Miso भारत का पहला 'सोशल डिस्टेंसिंग' मिनी स्कूटर होगा। महामारी संक्रमण के इस दौर में यह मिनी स्कूटर व्यक्तिगत इस्तेमाल के लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा। साथ ही यह शहर के भीतर कहीं भी जाने के लिए बहुत मुफीद होगा।
विज्ञापन
Gemopai Miso (जेमोपाई मिसो) इलेक्ट्रिक स्कूटर दो वेरिएंट में उपलब्ध होगा। जैसा टीजर में दिखाई दे रहा है, Gemopai Miso एक मिनी स्कूटर की तरह दिखता है जिसमें सिंगल सीट दी गई है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ एक कैरियर भी दिया गया है, जो एक विकल्प के रूप में पेश किया जा सकता है। बिना कैरियर वाले स्कूटर का उपयोग रोज की यात्रा के लिए किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत में बनेगा स्कूटर
कंपनी के मुताबिक Gemopai Miso पूरी तरह मेड इन इंडिया व्हीकल होगी। कंपनी ने बताया कि स्कूटर में इस्तेमाल होने वाले बैटरी पैक के अलावा इसे देश में ही बनाया और असेंबल किया गया है। यह ई-स्कूटर कई बैटरी विकल्पों के साथ उपलब्ध होगा।

बैटरी और रेंज
Gemopai Miso में लिथियम आयन बैटरी के उपयोग किए जाने की संभावना है। यह बैटरी एक बार फुल चार्ज होने पर लगभग 60 से 65 किमी की दूरी कर सकता है। चूंकी यह एक छोटा स्कूटर होगा इसकी इसकी टॉप स्पीड 25 किलोमीटर प्रति घंटा से लेकर 35 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की उम्मीद है।

लॉन्चिंग
Gemopai का कहना है कि यह मिनी इलेक्ट्रिक स्कूटर इफिशिएंट, वैल्यू फॉर मनी और कम्फर्टेबल पर्सनल मोबिलिटी व्हीकल होगा। इस आगामी पूरी तरह से इलेक्ट्रिक स्कूटर को अगले महीने या जुलाई 2020 तक बाजार में हिट होने की उम्मीद की जा सकती है।

साझा उपक्रम है नई कंपनी
Gemopai कंपनी Goreen E-Mobility और Opai Electric का साझा उपक्रम है। Goreen E-Mobility को साल 2016 में स्थापित किया गया था। जबकि Opai Electric को इलेक्ट्रिक दोपहिया निर्माण के क्षेत्र में 15 साल से अधिक का अनुभव है। इसने दुनिया भर में 1.5 करोड़ से ज्यादा इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन की बिक्री की है।