{"_id":"5ef5dbd338f97a460157381f","slug":"gemopai-miso-mini-electric-scooter-launch-gemopai-miso-price-electric-scooter-in-india-low-price-gemopai-electric-scooter-price-social-distancing-mini-scooter-electric-vehicles-in-india-2020","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भारत का पहला 'सोशल डिस्टेंसिंग' स्कूटर Miso लॉन्च, नहीं होगी लाइसेंस परमिट की जरूरत, जानें कीमत और फीचर्स","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
भारत का पहला 'सोशल डिस्टेंसिंग' स्कूटर Miso लॉन्च, नहीं होगी लाइसेंस परमिट की जरूरत, जानें कीमत और फीचर्स
Fri, 26 Jun 2020 04:58 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 26 Jun 2020 04:58 PM IST
विज्ञापन
Gemopai Miso Electric Scooter
- फोटो : Gemopai Electric
भारतीय इलेक्ट्रिक स्कूटर निर्माता कंपनी Gemopai Electric (जेमोपाई इलेक्ट्रिक) ने करीब एक महीना पहले अपने नए स्कूटर के मॉडल का टीजर जारी किया था और कहा था कि यह "भारत का पहला सोशल डिस्टेंसिंग स्कूटर होगा।" अब कंपनी ने भारतीय बाजार में अपना मिनी ई-स्कूटर Miso (मिसो) लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने Miso की कीमत 44,000 रुपये रखी है।
विज्ञापन
दो वेरिएंट्स में लॉन्च
Gemopai Miso (जेमोपाई मिसो) इलेक्ट्रिक स्कूटर दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। Gemopai Miso एक मिनी स्कूटर है जिसमें सिंगल सीट दी गई है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ एक कैरियर भी दिया गया है, जो 120 किलोग्राम भार वहन कर सकता है। दूसरा सिर्फ एक सीट वाला स्कूटर है, जिसमें कैरियर नहीं है और इस स्कूटर का उपयोग रोज की यात्रा के लिए किया जा सकेगा।

बैटरी और रेंज
इस स्कूटर में सिर्फ चालक के लिए एक सीट है। Gemopai Miso में 48v और 1KW के डिटेचेबल लिथियम आयन बैटरी का उपयोग किया गया है। यह बैटरी एक बार फुल चार्ज होने पर लगभग 75 किलोमीटर की दूरी कर सकता है। चूंकी यह एक छोटा स्कूटर होगा इसकी इसकी टॉप स्पीड 25 किलोमीटर प्रति घंटा है। कंपनी का दावा है कि स्कूटर को दो घंटे में 90 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है।

सोशल डिस्टेंसिंग में कारगर
जेमोपाई इलेक्ट्रिक के सह-संस्थापक अमित राज सिंह ने कहा, "ऐसे समय जब हम संकट का सामना कर रहे हैं, हमारे समक्ष सुरक्षित रहते हुए कारोबार की निरंतरता एक चुनौती है। इस दौर में यह एक स्कूटर आवागमन का एक सुरक्षित विकल्प है।" सिंह ने कहा कि कहा कि महामारी में एक सीट वाला स्कूटर सुरक्षित यात्रा विकल्प पेश करता है।"

लाइसेंस परमिट की नहीं है जरूरत
इस स्कूटर को चलाने के लिए लाइसेंस या क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) की अनुमति की जरूरत नहीं है। जेमोपाई इलेक्ट्रिक ने एक बयान में कहा कि उसने मिनी स्कूटर की बुकिंग शुरू कर दी है। इसकी डिलिवरी अगले महीने से शुरू हो जाएगी।

भारत में बनेगा स्कूटर
कंपनी के मुताबिक Gemopai Miso पूरी तरह मेड इन इंडिया व्हीकल होगी। कंपनी ने बताया कि स्कूटर में इस्तेमाल होने वाले बैटरी पैक के अलावा इसे देश में ही बनाया और असेंबल किया गया है। यह ई-स्कूटर कई बैटरी विकल्पों के साथ उपलब्ध होगा।

साझा उपक्रम है नई कंपनी
Gemopai कंपनी Goreen E-Mobility और Opai Electric का साझा उपक्रम है। Goreen E-Mobility को साल 2016 में स्थापित किया गया था। जबकि Opai Electric को इलेक्ट्रिक दोपहिया निर्माण के क्षेत्र में 15 साल से अधिक का अनुभव है। इसने दुनिया भर में 1.5 करोड़ से ज्यादा इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन की बिक्री की है।