फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ford ने पहली बार पेश किया इलेक्ट्रिक Mustang Cobra Jet Factory Drag Racer, 8 सेकंड में पकड़ लेती है 241 किमी प्रति घंटा की रफ्तार

Sat, 25 Apr 2020 01:57 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 25 Apr 2020 01:57 PM IST
विज्ञापन
ford mustang cobra jet electric mustang cobra jet 1400 electric dragster ford mustang sports car
Ford Mustang Cobra Jet 1400 - फोटो : Ford
Ford Mustang (फोर्ड मस्टैंग) दुनिया की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है। लेकिन मस्टैंग नाम सुनकर आपकी कल्पना में सबसे पहले क्या आता है। शायद आपको एक लंबी और दो दरवाजों वाली कूपे कार का ध्यान आता है होगास जो किसी रेस के स्टार्ट लाइन में फर्राटा मारने के लिए तैयार खड़ी हो और अपनी इंजन को गर्म करने के लिए ब्रेक के साथ एक्सीलेटर की वजह से घर्घरा रही हो। इसे देखकर कार रेसिंग का कोई भी शौकीन जोश से भर जाएगा। 
ford mustang cobra jet electric mustang cobra jet 1400 electric dragster ford mustang sports car
Ford Mustang Cobra Jet 1400 - फोटो : Ford
लेकिन यहां जिस फोर्ड मस्टैंग की बात हो रही है वो एक सामान्य मस्टैंग से काफी हटकर है। फोर्ड ने हाल ही में अपनी नई इलेक्ट्रिक कार Ford Mustang Cobra Jet को पेश किया। यह एक ऑल इलेक्ट्रिक कार है जो 1381 bhp का पावर जेनरेट करती है। इतना ही नहीं यह कार मात्र 8 सेकंड में 241 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है। 
ford mustang cobra jet electric mustang cobra jet 1400 electric dragster ford mustang sports car
Ford Mustang Cobra Jet 1400 - फोटो : Ford
यह ऑल-इलेक्ट्रिक मस्टैंग 1960 के दशक से कोबरा जेट द्वारा संचालित मस्टैंग से प्रेरित है और फोर्ड ने तय किया है कि वह कोबरा जेट के केवल 68 यूनिट्स का ही उत्पादन करेगा। इस पावरफुल कार के रियर व्हील्स को 1491 Nm का टार्क मिलता है। इस कार के प्रोटोटाइप का परीक्षण अभी भी जारी है और कंपनी इस साल के आखिर तक इसका डेब्यू कर सकती है। फोर्ड परफॉर्मेंस मोटरस्पोर्ट्स के ग्लोबल डायरेक्टर मार्क रशब्रुक ने कहा, "यह प्रोजेक्ट फोर्ड परफॉर्मेंस में हम सभी के लिए एक चुनौती थी, लेकिन इस चुनौती को हमने खुशी-खुशी स्वीकार किया। हमने Cobra Jet 1400 को एक मौके की तरह देखा जहां हम एक रेसिंग कार को इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के तौर पर विकसित कर सकते हैं। इस मामले में हमें पहले से काफी अनुभव है, हम अपने पुराने बेंचमार्क को हासिल कर उससे भी अच्छा प्रदर्शन करना चाहते थे।" 
विज्ञापन
विज्ञापन
ford mustang cobra jet electric mustang cobra jet 1400 electric dragster ford mustang sports car
ford mustang shelby gt350
अभी इलेक्ट्रिक मस्टैंग की बैटरी, मोटर, इलेक्ट्रिक रेंज और तकनीक के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। इसके लिए कुछ और इंतजार करना होगा। फोर्ड का कहना है कि Mustang Cobra Jet 1400 पहला उदाहरण है, लेकिन फोर्ड का मोटरस्पोर्ट डिविजन ऐसे कई और प्रोजेक्ट्स पर काम करने की योजना बना रहा है। 
विज्ञापन
ford mustang cobra jet electric mustang cobra jet 1400 electric dragster ford mustang sports car
फोर्ड की पहली इलेक्ट्रिक कार मस्टैंग माक-ई - फोटो : Courtesy: Ford
1964 में अमेरिका में लॉन्च
बता दें कि यह एक स्पोर्ट्स कार है जो कि 1964 में अमेरिका में लॉन्च की गई थी। यह अमेरिका की भी पिछले 50 सालों में सबसे ज्यादा बिकने वाली स्पोर्टस कार बन गई है। आईएचएस मार्केट के ताजा न्यू व्हीकल रजिस्ट्रेशन डेटा के अनुसार मस्टैंग की 102,090 यूनिट्स बिकी हैं। इस बिक्री के साथ यह 2019 में दुनिया की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed