फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जल्द ‘कबाड़’ हो जाएंगी ये कारें, भारत से अलविदा लेने वाली है ये कार कंपनी

Fri, 01 Feb 2019 06:35 PM IST
Trainee Trainee ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Trainee Trainee Updated Fri, 01 Feb 2019 06:35 PM IST
विज्ञापन
Fiat Punto, Linea, Avventura to be discontinued, Fiat India might say goodbye to india in 2019
Fiat Avventura

दुनिया की बड़ी कार निर्माता कंपनियों में शामिल इटैलियन कार कंपनी फिएट अब जल्द ही भारत को अलविदा करने की तैयारी कर रही है। इससे पहले जनरल मोटर्स ने अपने शेवरेल ब्रांड को भारत से विदाई का ऐलान किया था। अगर फिएट भारत को अलविदा कहती है तो उसकी चार कारें जल्द ही सड़कों से अलविदा हो जाएंगी।


 

केवल 101 कारें ही बेची

Fiat Punto, Linea, Avventura to be discontinued, Fiat India might say goodbye to india in 2019
Fiat Avventura

हालांकि फिएट की कारों का कभी भारतीय बाजार में उतना पसंद नहीं किया गया, जितनी पसंद दू लीनिया सरी कंपनियों की कारों को किया जाता है। वो भी इस फैक्ट के साथ कि मारुति और टाटा की कारों में फिएट के इंजन का इस्तेमाल किया जाता है। दिसंबर 2017 से लेकर नवंबर 2018 तक फिएट ने केवल 101 कारें ही बेची हैं। देश में फिएट लीनिया और पुंटो की बिक्री काफी लंबे वक्त से होती रही है, वहीं दोनों ही वाहनों में फिएट ने कोई अपडेट नहीं दिया है।  

बीएस-6 मानकों को नहीं करता पूरा

Fiat Punto, Linea, Avventura to be discontinued, Fiat India might say goodbye to india in 2019
Fiat linea

कारटॉक की खबरों को सभी मानें तो फिएट के सामने सबसे बड़ी सिरदर्दी अपनी गाड़ियों को अपग्रेड करने की है। असल में अक्टटूबर 2019 से देश में नए सेफ्टी मानक लागू हो जाएंगे। जिसके बाद वाहनों में एबीएस देना देना अनिवार्य हो जाएगा। फिएट के 1.3 लीटर का मल्टीजेट इंजन को ‘देश के इंजन’ के तौर पर जाना जाता है। हालांकि यह बीएस-6 मानकों को पूरा नहीं करता है। वहीं इंडिया में बिक्री न होने से फिएट अपनी गाड़ियों पर अपग्रेडेशन का लंबा-चौड़ा खर्चा नहीं उठाना चाहती है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

2016 में आई थीं ग्रांड शेरोकी और रैंगलर

Fiat Punto, Linea, Avventura to be discontinued, Fiat India might say goodbye to india in 2019
Jeep compass trailhawk

फिएट-क्रिसलर ने 2016 में अपने जीप ब्रांड ग्रांड शेरोकी और रैंगलर को भारतीय बाजार में उतारा था। वहीं 2017 में नई जीप कंपास को लॉन्च किया था, जो जल्द ही कार बाजार में छा गई। वहीं फिएट की इस फैसले से लगता है कि कंपनी भारत में केवल जीप ब्रांड पर ही अपना फोकस बनाए रखना चाहती है। फिएट देश में लीनिया, अर्बन क्रॉस, ग्रांड पुंटो, एवेंचरा और पुंटो अबार्थ की बिक्री करती है।  
 

विज्ञापन

इससे पहले बंद चुकी है जनरल मोटर्स की शेवरले

Fiat Punto, Linea, Avventura to be discontinued, Fiat India might say goodbye to india in 2019
Fiat Urban Cross

गौरतलब है कि देश में इस साल भारत न्यू व्हीकल सेफ्टी असेसमेंट प्रोग्राम लागू होने वाला है, वहीं फिएट का कोई भी वाहन न्यूनतम सेफ्टी मानकों को पूरा नहीं कर रहा है। वहीं 2020 से बीएस-6 प्रदूषण उत्सर्जन मानक लागू होने वाले हैं। इससे पहले 1 जनवरी 2018 से जनरल मोटर्स ने शेवरले ब्रांड को देश में नहीं बेचने का फैसला किया था। फिएट ने अपने सभी डीलरों से नॉन-एबीएस वाहनों की इनवेंटरी को जल्द से जल्द बाजार से खत्म करने को कहा था।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed