{"_id":"5e986cc18ebc3e78c10f2279","slug":"fiat-500e-electric-car-electric-hatchback-cars-in-india-fca-india-fiat-cars-fiat-500e-price-in-india-fiat-500e-specifications-fiat-500e-range-km-fiat-500e-battery-electric-vehicle-fiat-chrysler-automobiles","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इलेक्ट्रिक हैचबैक कार Fiat 500 भारत में हो सकती है लॉन्च, जानें इसके फीचर्स और डीटेल्स","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
इलेक्ट्रिक हैचबैक कार Fiat 500 भारत में हो सकती है लॉन्च, जानें इसके फीचर्स और डीटेल्स
Thu, 16 Apr 2020 08:05 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 16 Apr 2020 08:05 PM IST
विज्ञापन
Fiat 500e Electric Car
- फोटो : Social Media
Fiat Chrysler Automobiles (FCA) (फिएट क्रिसलर ऑटोमोबाइल्स) (एफसीए) निकट भविष्य में Fiat 500 (फिएट 500) के इलेक्ट्रिक वर्जन को लॉन्च कर सकती है। हालांकि इस इलेक्ट्रीक व्हीकल (ईवी) को अंतरराष्ट्रीय बाजारों के लिए हाल ही में पेश किया गया है। लेकिन इस नई इलेक्ट्रिक व्हीकल से फिएट के ब्रांड को भारत में बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है। जैसा कि पहले से मालूम है कि एफसीए भारत में केवल Jeep ब्रांड के वाहनों को पेश करने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। हालांकि यह इस बात पर निर्भर करता है कि स्थानीय रूप से इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए चार्जिंग और उत्पादन से जुड़े बुनियादी ढांचे का विकास कैसे होगा।
विज्ञापन
इटली में हुई थी पेश
इटली की दिग्गज कार निर्माता कंपनी फिएट की ऑल-इलेक्ट्रिक Fiat 500e तीसरी पीढ़ी की कार को Geneva Motor Show (जेनेवा मोटर शो) में प्रदर्शित करने की योजना थी। कोरोनावायरस महामारी के कारण इसे रद्द करना पड़ा था। जिसके मद्देनजर इसे हाल ही में कंपनी ने अपनी इस नई कार Fiat 500e को ऑनलाइन स्ट्रीमिंग चैनलों और सोशल मीडिया के जरिये लोगों के सामने प्रदर्शित किया।

बैटरी और रेंज
Fiat 500e थर्ड जेनरेशन इलेक्ट्रिक कार में 42 kWh की लीथियम आयन बैटरी पैक दिया है। जो इसके इलेक्ट्रिक मोटर को चलाता है। यह मोटर 116 bhp का पावर जेनरेट करता है। यह कार सिर्फ 9 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है। कार की टॉप स्पीड 150 किलोमीटर प्रति घंटा है। 85 kW फास्ट चार्जर से इस बैटरी पैक को 35 मिनट में 80 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है। वहीं स्टैंडर्ड चार्जर से इसे फुल चार्ज होने में 14 घंटे का समय लगता है। दिलचस्प बात यह कि सिर्फ 5 मिनट की चार्जिंग पर इस कार को 50 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। WLTP साइकिल के अनुसार फुल चार्जिंग होने पर यह कार 320 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकती है।

डिजाइन
Fiat 500e का डिजाइन Fiat 500 से काफी मिलता है। लेकिन नई कार के लुक में सबसे बड़ा बदलाव इसके ग्रिल में किया गया है। इसमें रेडिएटर ग्रिल नहीं दिया गया है। Fiat 500e में कई नए बदलाव देखने को मिलेंगे। इसमें नई LED हेडलाइट्स के साथ DRLs, ई-शेप मोटिफ्स वाले LED टेललाइट्स और दोनों ओर नया 500 बैजिंग दिया है, जिससे इसका लुक काफी आकर्षक लगता है। कार के डायमेंशन की बात करें तो इसकी लंबाई 3630 mm, चौड़ाई 1690 mm और ऊंचाई 1480 mm है। साथ ही इस कार में 17-इंच के एलॉय व्हील्स मिलेंगे।

फीचर्स
Fiat 500e में ड्राइव-असिस्ट इलेक्ट्रॉनिक्स के साथ लेवल 2 ऑटोनॉमस फीचर्स मिलते हैं। इसमें ऑटोनोमस ब्रेकिंग, ब्लाइंड-स्पॉट मॉनिटरिंग, लेन-कीप असिस्ट और अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स शामिल हैं। Fiat 500e में फिएट का लेटेस्ट और एडवांस्ड यूकनेक्ट 10.25 इंच इन्फोटेनमेंट सिस्टम के साथ एक 7.0 इंच इस्ट्रूमेंट पैनल मिलेगा।

कीमत
यूरोपीय बाजार में इस कार की बुकिंग 500 यूरो (करीब 41,800 रुपये) में चालू है। फिलहाल कंपनी Fiat 500e कार की सिर्फ 500 यूनिट्स तैयार करेगी। कोरोना वायरस के कहर से जूझ रही दुनिया में स्थिति सामान्य होने के बाद कंपनी कई और फीचर्स वाली फुली लोडेड La Prima कैब्रियोलेट एडिशन 37,500 यूरो (31.35 लाख रुपये) में लॉन्च करेगी।

लॉन्चिंग
हमारे घरेलू बाजार के लिए एक खास Fiat 500 ईवी मिल सकता है, लेकिन कंपनी ने अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। यदि FCA भारत में नई 500 ईवी को लॉन्च करने का फैसला करती है, तो इसे सिर्फ सीबीयू के तौर पर लाया जा सकता है, यानी यह पूरी तरह से बनी हुई यूनिट होगी। हालांकि इस तरह से यह ज्यादा संख्या में नहीं बेची जा सकेगी। इसलिए एक स्थानीय मॉडल तैयार कर उसकी इलेक्ट्रिक रेंज को बढ़ाया जा सके और कीमत को कम रखा जा सके तो यह यहां कामयाब हो सकती है।