फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   fiat 500e battery electric vehicle fiat 500e price fiat 500e specifications fiat 500e range fiat 500e electric car electric vehicles

कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच इटली में पेश हुई ऑल-इलेक्ट्रिक कार Fiat 500e, जानें कीमत, फीचर्स और बुकिंग डीटेल्स

Sun, 29 Mar 2020 03:54 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sun, 29 Mar 2020 03:54 PM IST
विज्ञापन
fiat 500e battery electric vehicle fiat 500e price fiat 500e specifications fiat 500e range fiat 500e electric car electric vehicles
Fiat 500e Electric Car - फोटो : Social Media
आज के दौर और मौजूदा हालात में, लोग वर्चुअल दुनिया और सोशल मीडिया को बाकी सभी चीजों की तुलना में सबसे ज्यादा प्राथमिकता दे रहे हैं। ऐसे में कोई आश्चर्य की बात नहीं कि बहुत सारे मोटर वाहन निर्माता अपने नए मॉडल्स को पेश करने के लिए इसी माध्यम का सहारा ले रहे हैं। पूरी दुनिया जब Covid 19 (कोरोना वायरस) महामारी के प्रकोप से जूझ रही है, एक दूसरे से सामाजिक दूरी बनाए रखना समय की जरूत बन गई है। फिएट की ऑल-इलेक्ट्रिक Fiat 500e तीसरी पीढ़ी की कार को Geneva Motor Show (जेनेवा मोटर शो) में प्रदर्शित करने की योजना थी। जिसे कोरोनावायरस महामारी के कारण इसे रद्द करना पड़ा था। इसलिए, इटली की दिग्गज कार निर्माता कंपनी ने अपनी इस नई कार Fiat 500e को ऑनलाइन स्ट्रीमिंग चैनलों और सोशल मीडिया के जरिये लोगों के सामने प्रदर्शित किया। 
विज्ञापन

बैटरी और रेंज
Fiat 500e थर्ड जेनरेशन इलेक्ट्रिक कार में 42 kWh की लीथियम आयन बैटरी पैक दिया है। जो इसके इलेक्ट्रिक मोटर को चलाता है। यह मोटर 116 bhp का पावर जेनरेट करता है। यह कार सिर्फ 9 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है। कार की टॉप स्पीड 150 किलोमीटर प्रति घंटा है।  85 kW फास्ट चार्जर से इस बैटरी पैक को 35 मिनट में 80 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है। वहीं स्टैंडर्ड चार्जर से इसे फुल चार्ज होने में 14 घंटे का समय लगता है। दिलचस्प बात यह कि सिर्फ 5 मिनट की चार्जिंग पर इस कार को 50 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। WLTP साइकिल के अनुसार फुल चार्जिंग होने पर यह कार 320 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

डिजाइन
Fiat 500e का डिजाइन Fiat 500 से काफी मिलता है। लेकिन नई कार के लुक में सबसे बड़ा बदलाव इसके ग्रिल में किया गया है। इसमें रेडिएटर ग्रिल नहीं दिया गया है। Fiat 500e में कई नए बदलाव देखने को मिलेंगे। इसमें नई LED हेडलाइट्स के साथ DRLs, ई-शेप मोटिफ्स वाले LED टेललाइट्स और दोनों ओर नया 500 बैजिंग दिया है, जिससे इसका लुक काफी आकर्षक लगता है। कार के डायमेंशन की बात करें तो इसकी लंबाई 3630 mm, चौड़ाई 1690 mm और ऊंचाई 1480 mm है। साथ ही इस कार में 17-इंच के एलॉय व्हील्स मिलेंगे। 
विज्ञापन

फीचर्स
Fiat 500e में ड्राइव-असिस्ट इलेक्ट्रॉनिक्स के साथ लेवल 2 ऑटोनॉमस फीचर्स मिलते हैं। इसमें ऑटोनोमस ब्रेकिंग, ब्लाइंड-स्पॉट मॉनिटरिंग, लेन-कीप असिस्ट और अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स शामिल हैं। Fiat 500e में फिएट का लेटेस्ट और एडवांस्ड यूकनेक्ट 10.25 इंच इन्फोटेनमेंट सिस्टम के साथ एक 7.0 इंच इस्ट्रूमेंट पैनल मिलेगा। 

लॉन्चिंग
भारत में इस कार की लॉन्चिंग के लिए अभी इंतजार करना पड़ेगा। यूरोपीय बाजार में इस कार की बुकिंग 500 यूरो (करीब 41,800 रुपये) में चालू है। फिलहाल कंपनी Fiat 500e कार की सिर्फ 500 यूनिट्स तैयार करेगी। कोरोना वायरस के कहर से जूझ रही दुनिया में स्थिति सामान्य होने के बाद कंपनी कई और फीचर्स वाली फुली लोडेड La Prima कैब्रियोलेट एडिशन 37,500 यूरो (31.35 लाख रुपये) में लॉन्च करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed