फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   ferrari f8 tributo launch in india ferrari f8 tributo price in india 2020 ferrari f8 tributo top speed km h 2020 ferrari f8 tributo interior ferrari car ferrari india cars

Ferrari F8 Tributo सुपरकार भारत में लॉन्च, कीमत 4 करोड़, जानें क्या है खासियत

Fri, 07 Aug 2020 06:02 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 07 Aug 2020 06:02 PM IST
सार

  • Ferrari F8 Tributo कार सिर्फ 2.9 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा पकड़ सकती है। 
  • जब 2019 के जेनेवा मोटर शो में इसे प्रदर्शित किया गया, तो F8 Tributo सबसे तेज रफ्तार वाली कार थी। 

विज्ञापन
ferrari f8 tributo launch in india ferrari f8 tributo price in india 2020 ferrari f8 tributo top speed km h 2020 ferrari f8 tributo interior ferrari car ferrari india cars
Ferrari F8 Tributo - फोटो : Ferrari

विस्तार

Ferrari (फरारी) की लेटेस्ट मिड-इंजन वाली, V8-पावर्ड सुपरकार, Ferrari F8 Tributo (फरारी F8 Tributo) भारत में लॉन्च हो गई है। Ferrari F8 Tributo कार 488 GTB को रिप्लेस करेगी। Ferrari F8 Tributo की कीमत 4.02 करोड़ रुपये से शुरू होती हैं। यहां जानें इस कार की क्या खासियत है। 
विज्ञापन

इटली के कार निर्माता की ट्विन-टर्बो V8 को F8 Tributo के लिए सम्मान दिया गया है। असल में, जैसा इसके नाम से पता चलता है मिड-माउंटेड वी8 की लंबी रेंज के लिए यह एक श्रद्धांजलि है, जो पारंपरिक रूप से मिड-इंजन वाले फरारी कारों में इस्तेमाल की जाती रही हैं। इस कार में अब तक के सबसे पावरफुल इंजन दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इंजन
3.9-लीटर ट्विन-टर्बो वी8 इंजन 730PS का पावर और 770 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। 488 GTB कार की तुलना में यह कार 50PS ज्यादा पावर और 10 Nm ज्यादा टार्क जेनरेट करती है। Ferrari F8 Tributo कार सिर्फ 2.9 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा पकड़ सकती है और 7.8 सेकंड में यह 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ती है। इस कार की टॉप-स्पीड 340 किलोमीटर प्रति घंटा है। जब 2019 के जेनेवा मोटर शो में इसे प्रदर्शित किया गया, तो F8 Tributo सबसे तेज रफ्तार वाली कार थी। 
विज्ञापन

डिजाइन 
इस कार को इन-हाउस फेरारी सेंट्रो स्टाइल में डिजाइन किया गया है। F8 Tributo ब्रांड के लिए एक नई डिजाइन की दिशा भी तय करता है। इस कार के एयरोडायनमिक्स पर भी ध्यान दिया गया है। फरारी का दावा है कि 488 की तुलना में Tributo एयरोडायनमिक्स के लिहाज से 10 फीसदी ज्यादा बेहतर काम करेगी। यह सुपरकार 4611 mm लंबी, 1979 mm चौड़ी और 1206 mm ऊंची है और इसे एक एल्यूमीनियम आर्किटेक्चर से बनाया गया है। 

फीचर्स
कार के इंटीरियर की बात करें तो, F8 Tributo के डैशबोर्ड, सेंटर कंसोल और डोर पैड को 488 की तुलना में पूरी तरह से अपडेट कर दिया गया है। कार में HMI इंफोटेनमेंट दिया गया है जिसमें बड़ी स्क्रीन मिलती है। इसमें 8.5 इंच का टचस्क्रीन भी है। कार में एक और नई चीज है इसका छोटा स्टीयरिंग व्हील, जिसमें पारंपरिक मैनेटिनो डायल और अन्य सभी व्हीकल कंट्रोल मिलते हैं। 

मुकाबला
F8 Tributo की सीधी टक्कर Lamborghini Huracan Evo (लैंबॉर्गिनी हुराकैन ईवो) और Mclaren 720S (मल्कारेन 720S) जैसी कारों से है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed