{"_id":"5df74e2a8ebc3e880968efe6","slug":"fastag-recharge-nhai-advice-to-fastag-users-fastag-toll-collection-system-using-rfid-technology","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अपने फास्टैग को तुरंत कराएं रिचार्ज, साथ लेकर भी न घूमें, नहीं तो पड़ जाएंगे लेने के देने","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
अपने फास्टैग को तुरंत कराएं रिचार्ज, साथ लेकर भी न घूमें, नहीं तो पड़ जाएंगे लेने के देने
Mon, 16 Dec 2019 02:58 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 16 Dec 2019 02:58 PM IST
विज्ञापन
Fastag For Cars
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आपने फास्टैग खरीद लिया है और उसे रिचार्ज नहीं कराया है तो आप भारी मुसीबत में पड़ सकते हैं। अगर आप बिना रिचार्ज कराए टोल प्लाजा पार करेंगे तो वहां बैठे कर्मचारियों से आपकी नोकझोंक हो सकती है।
लखनऊ-रायबरेली मार्ग पर बछरावां के पास बने टोल प्लाजा पर लगा गाड़ियों का जमावड़ा
- फोटो : अमर उजाला
बस में कर रहे थे सफर, लेकिन फास्टैग से कटे पैसे
इन दिनों NHAI को बड़ी अजीबोगरीब शिकायतें भी मिली हैं। लोगों को कहना है कि फास्टैग उनके लिए बड़ी मुसीबत बन गया है। गुरुग्राम स्थित मानेसर निवासी रामकुमार का कहना है कि वे कार के लिए फास्टैग लेकर बस में गुरुग्राम की तरफ गए, लेकिन टोल के नीचे से गुजरते ही उनके बैग में रखे फास्टैग से बैलेंस कट गया। सोशल मीडिया पर भी लोगों ने शिकायतें की हैं कि टोलप्लाजा के गुजरते ही उनके बैग या जेब में रखे फास्टैग से पैसे अपनेआप कट जाते हैं।
Fastag
- फोटो : AmarUjala
दूसरे फास्टैग से भी कटे पैसे
खेड़कीदौला टोल प्लाजा से दिल्ली निवासी प्रमोद कुमार दुगड़ अपने दोस्त की कार में दिल्ली की तरफ जा रहे थे। दोस्त की कार के डैशबोर्ड पर उन्होंने अपनी दूसरी कार का फास्टैग रखा हुआ था, टोल पार करते हुए उनके फास्टैग से भी पैसे कट गए। वहीं जब उन्होंने टोल कर्मचारियों से शिकायत भी की, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
टोल प्लाजा
घर में खड़ी थी कार, कट गए पैसे
वहीं हापुड़ के एक शख्स दिनेश त्यागी ने बड़ी अजीब ही शिकायत की है। उनका कहना है कि उन्होंने 28 नवंबर को गाड़ी में फास्टैग लगवाया था, और उनकी कार घर पर ही खड़ी थी, लेकिन बिना टोल पर जाए ही उनके 35 रुपये कट गए। उनका कहना है कि जब वे घर पर ही थे, तो उन्होंने अपने मोबाइल पर राशि कटने का मैसेज मिला।Eventhough I & my car were present at my home at what time transactions took place from my account 3 times. #NoPaytmFastag #PaytmFastagIssue @Paytm @PaytmBank @paytmbankcare @vijayshekhar @NHAISocialmedia @FASTag_NETC @nitin_gadkari https://t.co/wfUTI61fzI
— sagar patel (@patelsagar1992) November 30, 2019
विज्ञापन
FASTag Toll Tax