फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नई इनोवा टूरिंग स्पोर्ट के बारे में जानें सबकुछ

Fri, 05 May 2017 04:04 PM IST
amarujala.com- Written by : अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Written by : अभिषेक मिश्रा Updated Fri, 05 May 2017 04:04 PM IST
विज्ञापन
everything about new innova touring sport you wants to know

टोयोटा ने अपनी चर्चित कार इनोवा का एक और वेरिएंट भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस वेरिएंट का नाम इनोवा टूरिंग स्पोर्ट रखा है। आपके मन में नई इनोवा को लेकर कई सवाल उठ रहे होंगे, जैसे कार में क्या नया बदलाव हुआ, कार की परफॉर्मेंस कैसी है। तो चलिए हम आपको लेकर चलते हैं इनोवा टूरिंग स्पोर्ट के सफर पर जहां आपको मिलेगी इस कार से जुड़ी सभी जानकारी।

everything about new innova touring sport you wants to know

कार का एक्सटीरियर
कार के एक्कटीरियर की बात करें तो इसमें पूरी तरह काला प्रीमियम फ्रंट ग्रिल स्मोक्ड क्रोम फिनिश के साथ दिया गया है। कार में स्मोक्ड क्रोम हेडलैम्प ऑर्नामेंट और फॉग लैम्प बिजेल, नए मैट ब्लैक अलॉय व्हील्स, सामने और पीछे के बंपर पर क्रोम इंसर्ट के साथ ब्लैक स्प्वायलर, ब्लैक व्हील आर्क क्लैडिंग, रॉकर मोल्ड क्रोम इंसर्ट के साथ और नया प्रीमियम ब्लैक रीयर डोर गार्निश दिया गया है। 

everything about new innova touring sport you wants to know

कार का इंटीरियर
इनोवा टूरिंग स्पोर्ट के इंटीरियर पर नजर डाले तो कार में 3डी डिजाइन एक्सक्लूसिव लाल रोशनी वाला कांबिनेशन मीटर बड़े टीएफटी मल्टी इंफॉर्मेशन डिसप्ले के साथ दिया गया है। नई इनोवा में स्टीयरिंग व्हील काली लकड़ी और स्पोर्टी लाल सिलाई के साथ मौजूद है। इसके अलावा कार में इंस्ट्रूमेंट पैनल पर रेड वुड पैटर्न, ब्लैक वुड फिनिश रीयर डोर इनर गार्निश, सीट बैक टेबल और कंसोल बॉक्स, सीट की स्पोर्टी लाल सिलाई, कंसोल बॉक्स, शिफ्ट लीवर बूट (एमटी) और पार्किंग प्रेक बूट भी दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
everything about new innova touring sport you wants to know

इनोवा का परफॉर्मेंस
नई इनोवा टूरिंग स्पोर्ट में आपको 2.8 लीटर डीजल इंजन में 6 स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन और सीक्वेंशियल ट्रांसमिशन के साथ मिलता है। इसके साथ आपको 2.4 लीटर डीजल इंजन 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ और 2.7 लीटर पेट्रोल इंजन 6 स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन और 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन में भी मिलता है। कार में आपको इको और पावर ड्राइव मोड्स भी मौजूद है।

विज्ञापन
everything about new innova touring sport you wants to know

सुरक्षा फीचर
कार में 7 एयरबैग्स, व्हैकिल स्टैबिलिटी कंट्रोल (वीएससी), हिल स्टार्ट एसिस्ट कंट्रोल (एचएसी) दिया गया है। इसके अलावा कार में मानक सुरक्षा खासियतें जैसे एंटीलॉक ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस) और इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक फोर्स वितरण (ईबीडी) और ब्रेक एसिस्ट (बीए), उंचाई एडजस्ट करने योग्य सीटबेल्ट सामने की सीट के लिए प्री टेंशनर और फोर्स लिमिटर (पीटी/एफएल) के साथ, सभी सवारियों के लिए 3 प्वाइंट सीटबेल्ट और चाइल्ड रेसट्रेन्ट सिस्टम (आईएसओ फिक्स) भी मौजूद हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed