फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hyundai Kona Electric SUV ने रचा इतिहास, इस उपलब्धि के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में हुई शामिल

Fri, 17 Jan 2020 05:30 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 17 Jan 2020 05:30 PM IST
विज्ञापन
electric car hyundai kona electric price india hyundai kona electric car india specifications
hyundai kona electric - फोटो : Hyundai
दक्षिण कोरियाई ऑटोमोबाइल कंपनी Hyundai (ह्यूंदै) की भारतीय बाजार में उतारी गई Hyundai Kona Electric SUV (ह्यूंदै कोना इलेक्ट्रिक एसयूवी) ने विशेष उपलब्धि हासिल की है। खास बात यह है कि Hyundai Kona Electric SUV कार का नाम Guinness World Records (गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड) में दर्ज हो गई है। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी ने 'हाईएस्ट एल्टीट्यूड अचीव्ड इन ए इलेक्ट्रिक कार' यानी सबसे ऊंचाई पर पहुंचने पर इलेक्ट्रिक कार श्रेणी के तहत यह उपलब्धि हासिल की है। Kona Electric को तिब्बत के Sawula Pass (सावुला दर्रे) तक 5,731 मीटर की ऊंचाई तक चलाया गया। 
electric car hyundai kona electric price india hyundai kona electric car india specifications
hyundai kona electric - फोटो : Hyundai

बैटरी

Kona में 39.2 kWh क्षमता की लीथियम आयन बैटरी लगी हुई है, जो 143 hp की पावर और 395 Nm का पीक टॉर्क देती है। वहीं कोना में सिंगल स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन दिया गया है। Kona 9.7 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटा तक की रफ्तार पकड़ सकती है। जबकि इसकी टॉप स्पीड 145 किमी प्रति घंटा है। 
electric car hyundai kona electric price india hyundai kona electric car india specifications
hyundai kona electric - फोटो : Hyundai

रेंज

Hyundai Kona Electric की बैटरी को 19 घंटों में फुल चार्ज किया जा सकता है। कंपनी ग्राहकों को एसी वाल बॉक्स चार्जर भी कार के साथ देती है और इसके लिए अलग से पैसे नहीं लेती। 7.2 kWh के स्टैंडर्ड चार्जर के साथ Kona Electric कार की बैटरी को 6 घंटे 19 मिनट में फुल चार्ज होती है। अगर इस कार को 50 kWh डीसी फास्ट चार्जर के साथ कनेक्ट किया जाता है तो बैटरी 57 मिनट में 80 फीसदी तक चार्ज हो जाती है। ARAI के मुताबिक Kona Electric फुल चार्जिंग पर 452 किमी तक की दूरी तय कर सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
electric car hyundai kona electric price india hyundai kona electric car india specifications
hyundai kona electric - फोटो : Hyundai

वारंटी

Hyundai Kona Electric SUV को बीते साल 2019 के जुलाई में लॉन्च किया गया था। कंपनी के मुताबिक कोना एसयूवी को माइनस 30 डिग्री (-30 डिग्री) के तापमान में टेस्ट किया गया है, कंपनी को उम्मीद है कि इस साल के अंत तक दुनियाभर में 46,000 यूनिट से ज्यादा कोना के ग्राहक होंगे। वहीं कंपनी कोना की बैटरी पर 8 साल की वारंटी दे रही है। 
विज्ञापन
electric car hyundai kona electric price india hyundai kona electric car india specifications
hyundai kona electric

कीमत

Hyundai Kona Electric SUV की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 23.71 लाख रुपये से 23.9 लाख रुपये के बीच है। मौजूदा समय में इस इलेक्ट्रिक एसयूवी का भारत में किसी अन्य गाड़ी से सीधा मुकाबला नहीं है। हालांकि, जल्द ही MG Motors (एमजी मोटर्स) इस महीने के आखिर तक अपनी इलेक्ट्रिक कार ZS EV लॉन्च करने जा रही है। MG ZS EV (एमजी जेडएस ईवी) की कीमत Kona Electric (कोना इलेक्ट्रिक) के आसपास ही रहने की उम्मीद है। इसमें Kona के बराबर ही ड्राइविंग रेंज होगी और उसी स्तर के फीचर्स और आरामदायक सुविधाएं मिलेंगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed