फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गाड़ियों से दूर रहने वाले भी अब खरीद रहे हैं नई कार, 3 महीने में बदल गई लोगों की जरूरत

Mon, 03 Aug 2020 12:32 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Mon, 03 Aug 2020 12:32 PM IST
विज्ञापन
Due to Corona, the number of customers buying cars for the first time increased, there was also an increase in the owners of additional vehicles
फाइल फोटो - फोटो : PTI

कोरोना वायरस के कारण लागू लॉकडाउन से भले ही ऑटो सेक्टर को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा हो, लेकिन अब यह महामारी ऑटो इंडस्ट्री के लिए धीरे-धीरे फायदेमंद साबित होने लगी है। दरअसल कोविड-19 के कारण पहली बार कार खरीदने वाले ग्राहकों की संख्या में तेजी देखी जा रही है। इसके अलावा उन ग्राहकों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है, जो अपने घरों में अतिरिक्त कार रख रहे हैं। दरअसल देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने बताया है कि कोरोना काल में लोग सार्वजनिक वाहनों में यात्रा करने के बजाए खुद के वाहन का इस्तेमाल करना चाहते हैं।

Due to Corona, the number of customers buying cars for the first time increased, there was also an increase in the owners of additional vehicles
Parking - फोटो : Unsplash

त्योहारी सीजन से उम्मीद

मारुति सुजुकी ने कहा कि मई और जून की तुलना में जुलाई महीने में कारों की बिक्री बढ़ी है, जिससे हालत काफी सुधरे हैं। लेकिन त्योहारी सीजन पर काफी कुछ निर्भर करता है। कंपनी ने कहा कि त्योहारी सीजन में बिक्री कैसी रहेगी यह इस पर तय करता है कि इस दौरान कोरोना संकट की स्थिति कैसी रहती है।

Due to Corona, the number of customers buying cars for the first time increased, there was also an increase in the owners of additional vehicles
फाइल फोटो - फोटो : PTI

ग्रामीण बाजार पर रेनो की नजर

भारत में अपनी बिक्री को बढ़ाने के लिए रेनो जल्द नए मॉडल लॉन्च करने और ग्रामीण क्षेत्रों में अपनी बिक्री को बढ़ाने पर ध्यान दे रही है। कंपनी के एक अधिकारी के मुताबिक रेनो के लिए भारत दुनिया के दस बड़े बाजारों में से एक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Due to Corona, the number of customers buying cars for the first time increased, there was also an increase in the owners of additional vehicles
फाइल फोटो - फोटो : PTI

इन वजहों से बढ़ रही है गाड़ियों की मांग

विशेषज्ञों का कहना है कि मेट्रो बंद होने और बसों में सीमित यात्रियों को बैठाने की अनुमति के कारण लोग वाहनों की खरीदारी कर रहे हैं। इसके अलावा जो लोग पब्लिक ट्रांसपोर्ट में यात्रा नहीं करना चाहते, वे भी गाड़ियों की खरीदारी कर रहे हैं। यही कारण है कि पहली बार कार खरीदने वाले ग्राहकों की संख्या बढ़ी है।

विज्ञापन
Due to Corona, the number of customers buying cars for the first time increased, there was also an increase in the owners of additional vehicles
Car Bad Habits - फोटो : Pixabay

अतिरिक्त वाहनों की बढ़ी मांग

एक्सपर्ट्स का कहना है कि जो लोग नहीं चाहते कि उनके परिवार के दूसरे सदस्य पब्लिक ट्रांसपोर्ट में यात्रा करें, वे अतिरिक्त कार खरीद रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed