{"_id":"5b89230142c79246452e009e","slug":"driving-tips-to-escape-accident","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऐसे चलाएंगे कार तो कभी नहीं होंगे दुर्घटना का शिकार","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
ऐसे चलाएंगे कार तो कभी नहीं होंगे दुर्घटना का शिकार
Fri, 31 Aug 2018 04:44 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 31 Aug 2018 04:44 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
car
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय सड़को पर लगातार हो रही दुर्घटना से निपटने के लिए वैसे तो हर संम्भव कोशिश की जाती है। ट्रैफिक पुलिस कहीं ट्रैफिक के नियमो का सख्ती से पालन कराती है तो कहीं हैल्मेट या सीट बैल्ट पहनने पर दबाव डालती नजर आती है।लेकिन किसी का भी ध्यान दुर्घटना होने वाले कारणो की ओर नहीं जाता।
भारत में पिछले 5 सालों में 84 फिसदी रोड़ दुर्घटनाओ का कारण ड्राइवर की गलती रही है। फिलहाल आइआइटी मद्रास के कुछ वैज्ञानिको ने इस पर रीसर्च करके एक नया शोध सामने रख दिया है। उनके मुताबिक दुर्घटनाओं का मुख्य कारण ड्राइवर का गलत तरीके से स्टीयरिंग पकड़ा होता है। कारण का पता लगाने के साथ ही उन्होने हल भी दिया कि किस तरह आप स्टीयरिंग पकड़ कर कार चलाए जिससे आलस आपको छू भी ना सके।
इस शोध में करीब 30 लोगो को शामिल किया गया और लगभग एक घंटे तक ड्राइविंग करायी गई। सबने अलग अंदाज में स्टीयरिंग को पकड़ा था।कुछ ने इसमें 10 o’clock-2 o’clock तो कुछ ने 9 o’clock-3 o’clock के एंगल से स्टीयरिंग पकड़ा था। जबकी कुछ ने 8 o’ clock-4 o’clock के तरीके से स्टीयरिंग पकड़ा।
2 of 4
8 o’ clock-4 o’clock
शोध के अनुसार पाया गया की जो लोग 8 o’ clock-4 o’clock के तरीके से स्टीयरिंग पकड़ कर कार चलाते हैं वो ज्यादा सेफ होते हैं इस तरीके से कार चलाने से आलस भी दूर रहता है। 8 o’ clock-4 o’clock के पीछे का कारण वैसे पुराना है जब भी हम कुर्सी पर बैठकर काम करते है तो कहा जाता है कि हमारे हाथ 90 डिग्री के एंगल पर होने चाहिए। जिससे हमारी मसल्स रिलैक्स रहती हैं।
3 of 4
10 o’clock-2 o’clock
- फोटो : Amar Ujala
वहीं 10 o’clock-2 o’clock के तरीके से कार चलाने वालो की संख्या 25 प्रतिशत है बावजूद इसके यह एक गलत तरीका है क्याकि इसमें हमारे हाथ कंधो के सामने रहते हैं और सारा प्रेशर कंधो पर आता है जिससे कई बार भयानक दर्द तक हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
9 o’clock-3 o’clock
- फोटो : Amar Ujala
देश में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला तरीका 9 o’clock-3 o’clock का देश की आबादी के 50 फीसदी लोग इसे अपनाते हैं। जिसमें कार को मोड़ते हुए हाथ के मुॅह पर लगने की संम्भावना होती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।