गर्मी शुरू हो चुकी है ऐसे में बिना AC के गाड़ी में चलना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो बार-बार AC को ऑन और ऑफ करते हैं उन्हें लगता है ज्यादा AC चलाने से गाड़ी की माइलेज पर असर पड़ता है। लेकिन क्या सच में ऐसा होता है या महज ये एक वहम है, आइये जानते हैं...
यह भी पढ़े: Bajaj Pulsar 125 Neon Review: क्या यह अपने सेगमेंट की बेस्ट बाइक है ? जानें खूबियां और कमियां
जानिये कैसे काम करता है कार का AC
जब भी हम कार का AC ऑन करते हैं तो यह अल्टरनेटर से मिलने वाली एनर्जी का इस्तेमाल करता है। यह एनर्जी इसे इंजन से ही मिलती है। इंजन फ्यूल टैंक से फ्यूल का इस्तेमाल करता है। खास बात यह है कि जब तक कार स्टार्ट नहीं होती तब तक AC भी ऑन नहीं होता, क्योंकि AC कंप्रेसर से जुड़ी बेल्ट तभी घूमेगी जब इंजन चलेगा। यह वही बेल्ट भी होती है जो कार के अल्टरनेटर को चलते रहने और बैटरी को चार्ज करने का काम करती है। AC कंप्रेसर कूलेंट को कंप्रेस करके इसे ठंडा करता है। और इस तरह कार का AC काम करता है।
यह भी पढ़े: Bajaj Pulsar 125 Neon Review: क्या यह अपने सेगमेंट की बेस्ट बाइक है ? जानें खूबियां और कमियां
एक्सपर्ट की नजर से
ऑटो एक्सपर्ट टूटू धवन के बताते हैं कि गाड़ी चलाते समय AC ऑन करने से कार की माइलेज पर बहुत ज्यादा असर नहीं पड़ता है। मेरे हिसाब से माइलेज में सिर्फ 5 से 7 फीसदी तक का ही असर पड़ेगा। इसलिए ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है कार के AC को जरूरत पड़ने पर आराम से इस्तेमाल करें।
यह भी पढ़े: Bajaj Pulsar 125 Neon Review: क्या यह अपने सेगमेंट की बेस्ट बाइक है ? जानें खूबियां और कमियां
बेहतर माइलेज के लिए AC का इस्तेमाल ऐसे करें
हाईवे पर गाड़ी चला रहे हैं तो कार की विंडो बंद रखें। क्योकिं कार की रफ्तार तेज होती है ऐसे में हवा के दबाव से खुली खिड़कियां कार की रफ्तार को कम कर देती हैं जिससे इंजन की क्षमता कम होगी। विंडो बंद करके ही AC ऑन करें, अक्सर देखने में आता है कि लोग थोड़ी-थोड़ी विंडो नीचे करके AC चलाते हैं जोकि सही नहीं है। तेज रफ्तार में AC ऑन रखने से कार की माइलेज में कोई खास फर्क नहीं पड़ता। कुल मिलाकर AC चलाने से कार की माइलेज पर उतना फर्क नहीं पड़ता कि आपको बार बार AC ही बंद करना पड़ जाए, इसलिए जब जरूरत हो आप AC का मजा ले सकते हैं।