कोरोना वायरस महामारी के कारण भारी नुकसान झेल रही ऑटो इंडस्ट्री अब धीरे-धीरे वापस पटरी पर आने लगी है। मई के मुकाबले जून महीने में हर कंपनी की बिक्री में सुधार देखने को मिल रहा है। दरअसल 50 दिनों के लॉकडाउन के बाद जब वापस से शोरूम खुलने लगे तो सबसे बड़ा सवाल यही था कि क्या लोग कोरोना काल में वाहनों की खरीदारी करेंगे? लेकिन जिस तेजी से बिक्री में बढ़ोतरी देखी जा रही है, कहना गलत नहीं होगा कि ऑटो इंडस्ट्री उम्मीद से अच्छा परफॉर्म कर रही है। कोरोना काल में एक ट्रेंड जो देखने को मिल रहा है उसके मुताबिक ग्राहक दो पहिया वाहन या सस्ती कारें ज्यादा खरीद रहे हैं। वहीं, इस दौरान सीएनजी कारों की बिक्री में भी तेजी देखी जा रही है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि आने वाले समय में सीएनजी की बिक्री और भी ज्यादा होने वाली है।
कोरोना काल में तेजी से बढ़ रही है सीएनजी कारों की मांग, इन खास वजहों से खरीद रहे हैं लोग
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Sat, 11 Jul 2020 06:03 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन