फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली में odd-even का उल्लंघन करना पड़ सकता है बहुत भारी, 20,000 रुपये लगेगा जुर्माना

Thu, 19 Sep 2019 11:03 AM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Thu, 19 Sep 2019 11:03 AM IST
विज्ञापन
Delhi: Rs 20,000 fine likely for odd-even plan violation
चालान काटते ट्रैफिक पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

वायु प्रदूषण को रोकने के लिए दिल्ली में एक बार फिर 4 से 15 नवंबर तक ऑड-ईवन (ODD-EVEN) लागू करने का ऐलान कर दिया है। चार नवंबर को 2, 4, 6 और 8 नंबर की गाड़ियां चलेंगी जबकि पांच नवंबर को 1, 3, 5, 7 और 9 नंबर की गाड़ियां चलेंगी। ऑड-ईवन ऑटो और टैक्सी पर भी लागू होगा। ऑड-ईवन स्कीम का लेकिन का उल्लंघन इस बार आपको मुश्किल में डालने वाला है क्योंकि इस बार जुर्माना 20,000 रुपये का होगा ।

जब 10 हजार से ज्यादा लोगों का कटा था चालान

Delhi: Rs 20,000 fine likely for odd-even plan violation
challan - फोटो : विवेक निगम

इससे पहले साल 2016 में पहले दिन इस योजना का पालन नहीं करने वाले 1311 वाहन चालकों से 26.22 लाख रुपए जुर्माना वसूला गया था। और योजना का पालन नहीं करने पर 2000 रुपए जुर्माना वसूला जाता है।अधिकारियों ने कहा कि केंद्र ने ऑड-ईवन के दौरान ड्राइविंग को मोटर वाहन चालकों की धारा 115 के तहत यातायात उल्लंघन की नई श्रेणी के रूप में मान्यता दी है। साथ ही 1988 और धारा 194 की धारा (1) के अनुसार 20,000 रुपये का जुर्माना लगाया जायेगा। 1 से 16 जनवरी के बीच ऑड-ईवन के पहले संस्करण में, प्रवर्तन एजेंसियों ने 10,021 मोटर चालकों को दंडित किया था और जुर्माना के रूप में 2 करोड़ रुपये से ज्यादा एकत्र किए थे। जब अप्रैल 2016 में इस योजना को फिर से लागू किया गया, तो 7,300 मोटर चालकों पर जुर्माना लगाया गया और 1.5 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला था।

क्या है ऑड- ईवन योजना

Delhi: Rs 20,000 fine likely for odd-even plan violation
ऑड-ईवन - फोटो : अमर उजाला
दरअसल इस योजना के तहत सम तारीखों पर सम (ईवन) नंबर वाले वाहन और विषम तारीखों पर विषम (ऑड) नंबर वाले वाहन चलाने की अनुमति रहेगी। इससे काफी हद तक ट्रैफिक कम होता है,अब जब गाड़ियां रोड पर कम चलेंगी तो जाहिर सी बात है प्रदूषण भी कम होगा। इस बार दिल्ली में ऑड- ईवन योजना 12 दिन तक चलेगी।  
 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed