फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CNG Car Discount Offer: इन 6 सीएनजी कारों पर मिल रही है बंपर छूट, देती हैं 32 किमी तक का शानदार माइलेज

Fri, 25 Jun 2021 12:03 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 25 Jun 2021 12:03 PM IST
विज्ञापन
cheapest cng car discount offer price in india maruti suzuki alto maruti wagonr hyundai santro hyundai nios hyundai aura top 5 cng cars in india 2021 best mileage cng cars in india 2021 top selling cng cars in india 2021
Maruti CNG Car - फोटो : For Representation Only
Cheapest CNG Car Discount Offer Price in India: अगर आप भी पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों से परेशान हैं और सीएनजी जैसे ईंधन के किफायती विकल्प के बारे में सोच रहे हैं, तो एक सीएनजी कार खरीदने का यह सही मौका है। क्योंकि मारुति सुजुकी और ह्यूंदै जैसी वाहन निर्माता कंपनियां अपनी सीएनजी कारों पर काफी आकर्षक डिस्काउंट दे रही हैं। पारंपरिक ईंधन जैसे डीजल और पेट्रोल के किफायती विकल्प के तौर पर इन दिनों लोग इलेक्ट्रिक वाहन और सीएनजी वाहनों का विकल्प चुन रहे हैं। हालांकि इलेक्ट्रिक कारें फिलहाल थोड़ी महंगी हैं। इसलिए सीएनजी कारें ही सबसे किफायती ऑप्शन उभरकर सामने आती हैं। सीएनजी कारों में पेट्रोल या डीजल गाड़ियों की तुलना में ज्यादा माइलेज मिलता है और ये प्रदूषण भी कम करती हैं। सीएनजी एक ऐसा वैकल्पिक ईंधन है जो वाहनों के प्रदूषण के स्तर को कम करने में मदद करने के साथ ही ज्यादा माइलेज देकर आपके पैसों की भी बचत करता है। यहां हम आपको बता रहे हैं इस समय बाजार में उपलब्ध सबसे किफायती टॉप 6 सीएनजी कारों के बारे में और कंपनी उन पर कितना छूट दे रही है। 
cheapest cng car discount offer price in india maruti suzuki alto maruti wagonr hyundai santro hyundai nios hyundai aura top 5 cng cars in india 2021 best mileage cng cars in india 2021 top selling cng cars in india 2021
Maruti Alto 800 - फोटो : For Representation Only
Maruti Suzuki Alto
भारतीय कार बाजार में सीएनजी कारों के मामले में मारुति सुजुकी की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा है। मारुति सुजुकी की कई सीएनजी कारें है जिसमें ऑल्टो सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल है। ऑल्टो एंट्री-लेवल हैचबैक कार है जिसमें 0.8-लीटर इंजन मिलता है। सीएनजी से चलने पर ऑल्टो 40 PS का पावर और 60 Nm का टार्क जेनरेट करती है। 

क्या है ऑफर 
Maruti Suzuki Alto के सीएनजी मॉडल को जून के महीने में खरीदने पर कुल 34,000 रुपये तक का फायदा होगा। कंपनी के ऑफर के तहत मारुति सुजुकी ऑल्टो सीएनजी मॉडल पर 15,000 रुपये की नगद छूट, 15,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस और 4,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है। 
cheapest cng car discount offer price in india maruti suzuki alto maruti wagonr hyundai santro hyundai nios hyundai aura top 5 cng cars in india 2021 best mileage cng cars in india 2021 top selling cng cars in india 2021
Maruti Alto CNG - फोटो : Maruti Suzuki
माइलेज और कीमत
Maruti Suzuki Alto CNG वेरिएंट 31.59 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज देती है। जबकि ऑल्टो का पेट्रोल वेरिएंट 22.05 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। ऑल्टो हैचबैक CNG वेरिएंट LXi और LXI (O) ट्रिम्स में आती है। ऑल्टो हैचबैक के सीएनजी वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 4.56 लाख रुपये से 4.61 लाख रुपये है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
cheapest cng car discount offer price in india maruti suzuki alto maruti wagonr hyundai santro hyundai nios hyundai aura top 5 cng cars in india 2021 best mileage cng cars in india 2021 top selling cng cars in india 2021
Maruti WagonR - फोटो : For Representation Only
Maruti Suzuki WagonR
मारुति सुजुकी वैगनआर लंबे समय से कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक है। हाल ही में कंपनी ने वैगनआर टॉलबॉय हैचबैक कार के न्यू जेनरेशन माडल को लॉन्च किया था जिससे यह अपने सेगमेंट में टॉप पर चली गई। वैगनआर दो पेट्रोल इंजन विकल्पों के साथ आती है। इसके अलावा यह कार सीएनजी वर्जन में भी उपलब्ध है। सीएनजी वैगनआर में 1.0-लीटर 3-सिलेंडर इंजन मिलता है। यह इंजन 57 PS का पावर और 78 Nm का टार्क जेनरेट करता है। 

क्या है ऑफर 
Maruti Suzuki WagonR के सीएनजी मॉडल की जून के महीने में खरीदारी करने पर कुल 24,000 रुपये तक का बेनिफट मिल रहा है। ऑफर के तहत कंपनी 5,000 रुपये की नगद छूट, 15,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस और 4,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दे रही है। 
विज्ञापन
cheapest cng car discount offer price in india maruti suzuki alto maruti wagonr hyundai santro hyundai nios hyundai aura top 5 cng cars in india 2021 best mileage cng cars in india 2021 top selling cng cars in india 2021
Maruti Suzuki WagonR CNG - फोटो : Maruti Suzuki
माइलेज और कीमत
मारुति सुजुकी वैगनआर सीएनजी कार 32.52 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज देती है। जिससे यह भारत में सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली सीएनजी कार है। वैगनआर सीएनजी वेरिएंट LXI और LXI (O) ट्रिम्स में आती है। वैगनआर सीएनजी वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 5.61 लाख से 5.68 लाख रुपये के बीच है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed