{"_id":"604b186fa98c053f5e5430ca","slug":"cars-discount-offers-new-car-discounts-2021-car-discounts-march-2021-maruti-car-discount-offers-renault-cars-discount-offers-datsun-car-discount","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बंपर डिस्काउंट: 3 लाख रुपये से सस्ती इन छोटी कारों पर 60000 रुपये तक की बचत, माइलेज है 22 किमी\/लीटर तक","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
बंपर डिस्काउंट: 3 लाख रुपये से सस्ती इन छोटी कारों पर 60000 रुपये तक की बचत, माइलेज है 22 किमी/लीटर तक
Fri, 12 Mar 2021 12:59 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 12 Mar 2021 12:59 PM IST
विज्ञापन
Renault Kwid, Datsun Redi go, Alto
- फोटो : AmarUjala
पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान छू रही हैं। और इनकी कीमतें कम होने के आसार भी नजर नहीं आ रहे। अगर आप एक नई कार खरीदने की योजना बना रहे हैं तो बाजार में 3 लाख रुपये तक में काफी अच्छे विकल्प मौजूद हैं। अगर आप एक सस्ती और छोटी कार खरीदने की योजना बना रहे हैं तो जाहिर तौर पर आप ऐसी कार चुनना पसंद करेंगे जिसकी कीमत कम होने के साथ ही उसकी माइलेज ज्यादा हो। यहां हम आपको ऐसी कारों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें मार्च के महीने में खरीदने पर आप 60 हजार रुपये तक की बचत कर सकते हैं।
Datsun Redi-Go
- फोटो : Datsun
Datsun redi-GO
Datsun (दैटसन) की सस्ती हैचबैक कार redi-GO को मार्च के महीने में खरीदने पर 45,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। कंपनी इस कार पर 15,000 रुपये की नगद छूट, 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 15,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दे रही है। गौरतलब है कि कंपनी इस कार पर ये ऑफर सिर्फ 26 फरवरी तक के लिए दे रही है। ये ऑफर 31 मार्च तक के लिए है। अलग-अलग डीलरशिप के मुताबिक कार की कीमत में अंतर हो सकता है। कंपनी के ऑफर्स के साथ कई बार डीलरशिप भी अपने तरफ से भी कुछ अतिरिक्त डिस्कांउट की पेशकश कर सकते हैं।

Datsun redi-Go
कीमत
Datsun redi-GO की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 2.83 लाख रुपये है, जो टॉप वेरिएंट्स के लिए 4.77 लाख रुपये तक जाती है।
Datsun redi-GO की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 2.83 लाख रुपये है, जो टॉप वेरिएंट्स के लिए 4.77 लाख रुपये तक जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Datsun Redi-Go
- फोटो : Social
रेडी-गो का इंजन
Datsun redi-GO दो पेट्रोल इंजन ऑप्शन के साथ आती है। Datsun redi-GO में 0.8 लीटर पेट्रोल इंजन और 1.0 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है। इस कार में 5 स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है। डैटसन ने सबसे इस सस्ती कार को हाल ही में नए अपडेट के साथ पेश किया है। फीचर्स की बात करें तो इसमें 8 इंच टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम मिलता है जो एपल कार प्ले और एंड्रायड ऑटो को सपोर्ट करता है। इसके साथ ही इस कार मे एलईडी डीआरएल (डे टाइम रनिंग लाइट्स), एलईडी फॉग लाइट जैसे फीचर्स मिलते हैं।

Datsun Redi-go
रेडी-गो का माइलेज
डैटसन रेडी-गो कार एक लीटर पेट्रोल पर 22 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकती है।