{"_id":"6065e09d8ebc3e76a253e8e8","slug":"car-sales-report-march-2021-hyundai-sales-figures-2021-mahindra-sales-march-2021-mahindra-and-mahindra-sales-report-maruti-suzuki-sales-march-2021-tata-motors-sales-march-2021-toyota-kirloskar-motor-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऑटो बिक्री रिपोर्ट: टाटा मोटर्स, ह्यूंदै, महिंद्रा, एमजी मोटर, टीकेएम की बिक्री मार्च में बढ़ी, जानें पूरी डिटेल्स","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
ऑटो बिक्री रिपोर्ट: टाटा मोटर्स, ह्यूंदै, महिंद्रा, एमजी मोटर, टीकेएम की बिक्री मार्च में बढ़ी, जानें पूरी डिटेल्स
Thu, 01 Apr 2021 08:32 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 01 Apr 2021 08:32 PM IST
विज्ञापन
Hyundai Creta
- फोटो : PTI
Hyundai Motor India (ह्यूंदै मोटर इंडिया) ने गुरुवार को कहा कि उसने मार्च में कुल 64,621 यूनिट्स की बिक्री की। कंपनी ने बताया कि पिछले साल इसी महीने में उसकी कुल बिक्री 32,279 यूनिट्स थीं। पिछले महीने कंपनी की घरेलू बिक्री 52,600 यूनिट्स रही। इस दौरान 12,021 यूनिट्स का निर्यात किया गया।
टोयोटा की बिक्री
Toyota Fortuner and Legender
- फोटो : Toyota India
Toyota Kirloskar Motor (टोयोटा किर्लोस्कर मोटर) ने बताया कि उसने मार्च में कुल 15,001 यूनिट्स बेचीं, और उनसे 2013 के बाद से सबसे अधिक घरेलू बिक्री दर्ज की है। कंपनी ने पिछले साल मार्च 2020 में 7,023 यूनिट्स बेची थीं, जबकि इस साल फरवरी में उसकी कुल बिक्री 14,075 यूनिट्स रही।
एमजी मोटर की बिक्री
2021 MG Hector Facelift
- फोटो : MG Motor India
वहीं, MG Motor India (एमजी मोटर इंडिया) ने बताया कि मार्च में उसकी खुदरा बिक्री 5,528 यूनिट्स रही, जो उसकी अब तक सबसे अधिक मासिक बिक्री है। कंपनी ने पिछले साल मार्च में 1,518 यूनिट्स की बिक्री की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
महिंद्रा की बिक्री
Mahindra Thar 2020
- फोटो : Mahindra
Mahindra and Mahindra (महिंद्रा एंड महिंद्रा) (एमएंडएम) ने गुरुवार को कहा कि उसने मार्च में कुल 40,403 यूनिट्स की बिक्री की। कंपनी ने कोविड-19 महामारी के प्रकोप के बीच मार्च 2020 में 6,679 यूनिट्स बेची थीं।
कंपनी ने बताया कि उसने पिछले महीने घरेलू बाजार में कुल 16,700 यात्री वाहन बेचे। वहीं मार्च 2020 में महिंद्रा सिर्फ 3,383 यूनिट्स यात्री वाहनों की बिक्री कर पाई थी। एमएंडएम ने पिछले महीने घरेलू बाजार में 21,577 वाणिज्यिक वाहन बेचे थे।
कंपनी ने बताया कि उसने पिछले महीने घरेलू बाजार में कुल 16,700 यात्री वाहन बेचे। वहीं मार्च 2020 में महिंद्रा सिर्फ 3,383 यूनिट्स यात्री वाहनों की बिक्री कर पाई थी। एमएंडएम ने पिछले महीने घरेलू बाजार में 21,577 वाणिज्यिक वाहन बेचे थे।
विज्ञापन
टाटा मोटर्स की बिक्री
फाइल फोटो
- फोटो : Tata Motors
देश की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनी Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने मार्च 2021 में 66,609 यूनिट्स की कुल घरेलू बिक्री के साथ 505 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की है। कंपनी ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि उसने पिछले साल इसी माह में सिर्फ 11,012 वाहन बेचे थे।
वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री पिछले महीने 40,609 इकाई रही। जबकि पिछले साल 'लॉकडाउन' से प्रभावित महीने में कंपनी ने केवल 7,123 वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री की थी।
वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री पिछले महीने 40,609 इकाई रही। जबकि पिछले साल 'लॉकडाउन' से प्रभावित महीने में कंपनी ने केवल 7,123 वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री की थी।