त्योहारों का सीजन आ चुका है। ऐसे में ऑटो सेक्टर में बंपर खरीदारी होगी। अगर आप भी दिवाली के मौके पर कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो जाहिर सी बात है उसके साथ आपको इंश्योरेंस भी लेना होगा। ऐसे में आज हम आपको कुछ बातों को बताने जा रहे हैं, जिनका कार इंश्योरेंस लेते वक्त विशेष ध्यान रखना चाहिए। अगर आप इन बातों का ध्यान नहीं रखते तो ज्यादा संभावना है कि आपको भविष्य में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। अक्सर हम भारतीय लोग चीजों को कैजुअली डील करते हैं। इसी वजह से कार इंश्योरेंस लेते वक्त हम कई मर्तबा जरूरी चीजों को इग्नोर कर देते हैं, जिसका खामियाजा हमें भविष्य में भुगतना पड़ता है। ऐसे में कार इंश्योरेंस को खरीदते वक्त कई चीजों की बारीकी से जांच करनी चाहिए। उसके बाद हमें उसे खरीदना चाहिए। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कार इंश्योरेंस को खरीदते वक्त किन किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है?
काम की बात: कार इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदते वक्त इन बातों का रखें विशेष ध्यान, वरना उठानी पड़ सकती है बड़ी दिक्कतें
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Wed, 27 Oct 2021 01:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन