देश में फेस्टिव सीजन शुरू होने वाला है। और वाहन निर्माता कंपनी अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए नए ऑफर्स का सहारा लेती हैं ताकि बिक्री में इजाफा हो सके। इसी के तहत सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने भी अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए एक बेहद खास ऑफर पेश किया है जिसमें ग्राहक एक चमचमाती कार जीत सकते हैं, आइये जानते हैं...
कैसे जीत सकते हैं स्विफ्ट कार?
2 of 3
Win Maruti Suzuki Swift
- फोटो : Social
दरअसल सुजुकी मोटरसाइकिल की वेबसाइट के मुताबिक कंपनी की बाइक या स्कूटर खरीदने पर आप 22 कैरट गोल्ड सोने का सिक्का (1, 3 और 5 ग्राम के 22 कैरेट सपने के सिक्के) सुजुकी एक्सेस 125, सुजुकी Intruder या फिर बंपर ईनाम के रूप में एक मारुति सुजुकी स्विफ्ट (पेट्रोल मॉडल) जीत सकते हैं।
नियम और शर्ते
3 of 3
Win Maruti Suzuki Swift
- फोटो : Amar Ujala
सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया के येऑफर्स सिर्फ 30 सितंबर 2019 तक ही लागू हैं। लेकिन शर्त के मुताबिक सुजुकी की 250cc या इससे कम के ही मॉडल पर ये ऑफर लागू हैं। कंपनी विजेता का चुनाव ड्रॉ के जरिए करेगी। लेकिन यह ऑफर तमिलनाडु और पुडुचेरी को छोड़ पूरे भारत के लिए है। इस ऑफर की ज्यादा जानकारी के लिए आप सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। इन दिनों ऑटो सेक्टर में मंदी छाई हुई है। ग्राहकों की संख्या लगातार घट रही है लिहाज भारी-भरकम डिस्काउंट देना कंपनियों की मजबूरी बन चुका है।