फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमीरों की पसंदीदा ये चार कारें भारत में हो गईं फेल, ढूंढे नहीं मिला कोई खरीदार, ये है वजह

Tue, 03 Dec 2019 10:17 AM IST
Abhishek Singh ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Tue, 03 Dec 2019 10:17 AM IST
विज्ञापन
Bugatti Veyron, Koenigsegg Agera, Gumpert Apollo, Aston Martin one-77 know Price and specification
Bugatti Veyron- Aston Martin One 77 - फोटो : social media
दुनिया के मोस्ट लग्जीरियस इवेंट्स के तौर पर अपनी पहचान बना चुका लॉस एंजेलिस ऑटो शो अमेरिका में 22 नवंबर से शुरू हो चुका है। यहां प्रदर्शित कारों की मांग दुनियाभर में की जाती है। इसके उलट दुनिया की तमाम बड़ी कंपनियां अपनी कारें भारतीय सड़कों पर उतारना चाहती हैं। आइए जानते हैं पांच लग्जरी कारों के बारे में जो दुनिया में मशहूर होने के बावजूद भारत में फेल हो गईं... 
Bugatti Veyron, Koenigsegg Agera, Gumpert Apollo, Aston Martin one-77 know Price and specification
Bugatti veyron

Bugatti veyron

बात जब स्पीड, पैशन, स्टाइल और लुक्स की होती है तो बुगाती वेरॉन का नाम सबसे पहले आता है। अट्रेक्टिव लुक और हैवी इंजन क्षमता से लैस बुगाती वेरॉन दुनिया की सबसे तेज रफ्तार वाली कार है। फ्रैंच कार निर्माता कंपनी बुगाती ने वर्ष 2010 में इसे भारतीय बाजार में पेश किया था। उस वक्त इस कार की कीमत 12 करोड़ रुपये थी। इतनी उंची कीमत के चलते लोग शोरूम तक भी नहीं पहुंचे, जिसके बाद कंपनी ने देशभर में इसकी ब्रैंडिंग की। बावजूद इसके कंपनी को एक भी ग्राहक नहीं मिला।

एक्स-शोरूम कीमत: 12 करोड़ रुपये 

Bugatti Veyron, Koenigsegg Agera, Gumpert Apollo, Aston Martin one-77 know Price and specification
koenigsegg agera

Koenigsegg Agera

स्वीडिश वाहन निर्माता कंपनी Koenigsegg ने अपनी बेहतरीन हाइपरकार अगेरा को भारतीय बाजार में पेश किया था। कंपनी ने भारतीय बाजार में अपनी पैठ बनाने के लिए और अगेरा की बिक्री के लिए इंटरग्लोब जनरल एविएशन के साथ टाई-अप भी किया। ये वही कंपनी है जो इंडिगो एयरलाइंस के साथ एसोसिएटेड है। कंपनी ने इस कार में 5.0 लीटर की क्षमता का वी8 इंजन प्रयोग किया था जोकि कार को 947 बीएचपी का पावर और 1100 एनएम का टॉर्क देता है।

एक्स-शोरूम कीमत: 11.5 करोड़ रुपये 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bugatti Veyron, Koenigsegg Agera, Gumpert Apollo, Aston Martin one-77 know Price and specification
Gumpert Apollo - फोटो : Youtube

Gumpert Apollo

जर्मनी की मशहूर स्पोर्ट कार निर्माता कंपनी Gumpert ने Apollo को भारतीय बाजार में पेश किया था। Gumpert ने भी उसी एविएशन कंपनी के माध्यम से इस कार को बाजार में उतारा जिसने Koenigsegg Agera को लॉन्च किया था। इस कार में कंपनी ने 4.2 लीटर की क्षमता का ट्वीन टर्बो वी8 इंजन का प्रयोग किया था, जो कार को 650 बीएचपी का पावर और 850 एनएम का टॉर्क देता है। 

एक्स-शोरूम कीमत: पांच करोड़ रुपये 

विज्ञापन
Bugatti Veyron, Koenigsegg Agera, Gumpert Apollo, Aston Martin one-77 know Price and specification
Aston Martin One 77

Aston Martin one-77

ब्रिटिश कंपनी  Aston martin की कार के दीवाने दुनियाभर में मौजूद हैं। यहां तक कि मशहूर जेम्स बॉन्ड सीरीज की फिल्मों में भी Aston Martin की ही कारों का प्रयोग किया जाता था। कंपनी ने साल 2010 में अपनी बेहतरीन कार Aston Martin one-77 को पेश किया था। कंपनी की ये एक्सक्लूसिव कार थी, इस मॉडल के महज 77 यूनिट का ही उत्पादन किया गया था। एक डेमो मॉडल मुंबई स्थित डीलरशिप में भी लाई गई थी। लेकिन एक भी कार की बिक्री करने में कंपनी को सफलता नहीं मिली।

एक्स-शोरूम कीमत: 20 करोड़ रुपये 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed