फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देश के किसी भी रास्ते पर चीते की तरह दौड़ती है ये बाइक, BS6 इंजन के साथ Hero ने किया लॉन्च

Sat, 18 Jul 2020 01:13 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Sat, 18 Jul 2020 01:13 PM IST
विज्ञापन
BS6 Hero XPulse 200 launched in india know it's price and specifications
Hero XPulse 200 - फोटो : Hero MotoCorp
Hero MotoCorp ने अपनी BS6 Xpulse 200 को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस मोटरसाइकिल की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 1.11 लाख रुपये हैं। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि बीएस6 नॉर्म्स वाली नई Xpulse 200 बीएस4 इंजन वाली बाइक के मुकाबले 6000 रुपये महंगी है। कंपनी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर इस बाइक के स्पेसिफिकेशन्स को अपडेट किया है। इस बाइक में ग्राहकों को सेफ्टी के लिए सिंगल चैनल एबीएस फीचर मिलेगा। यह देश की सबसे सस्ती ऑफरोड टूरिंग बाइक में से एक है। इसके बीएस6 वर्जन की बाइक का काफी लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था, लेकिन अब जा कर कंपनी ने इसे भारतीय बाजार में उतारा है।
BS6 Hero XPulse 200 launched in india know it's price and specifications
Hero XPulse 200 - फोटो : Hero MotoCorp

इंजन


Hero XPulse 200 में ताकत के लिए 199.6 सीसी, 2-वाल्व, 4-स्ट्रोक, ऑयल-कूल्ड,  सिंगल-सिलिंडर OHC इंजन दिया गया है। कंपनी की तरफ से इसका फ्यूल-इंजेक्टेड वर्जन भी उपलब्ध है।

परफॉर्मेंस


XPulse 200 का इंजन 8500 आरपीएम पर 17.8 bhp की मैक्सिमम पावर और 6500 आरपीएम पर 16.45 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।  

ट्रांसमिशन


XPulse 200 का इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।
BS6 Hero XPulse 200 launched in india know it's price and specifications
Hero XPulse 200 - फोटो : Hero MotoCorp

डायमेंशन


Hero XPulse 200 की लंबाई 2222 मिलीमीटर, चौड़ाई 850 मिलीमीटर और ऊंचाई 1258 मिलीमीटर है। वहीं, इसका ग्राउंड क्लियरेंस 220 मिलीमीटर है। जबकि, इसका व्हीलबेस 1410 मिलीमीटर है। 

फ्यूल क्षमता


इस बाइक में 13 लीटर की क्षमता वाला फ्यूल टैंक दिया गया है।

वजन


इसका कर्ब वजन 157 किलोग्राम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
BS6 Hero XPulse 200 launched in india know it's price and specifications
Hero XPulse 200 - फोटो : Hero MotoCorp

सस्पेंशन


Hero XPulse 200 के फ्रंट में डबल डीयू बुश के साथ 37 मिलीमीटर का टेलिस्कोपिक सस्पेंशन दिया गया है। वहीं, इसके रियर में 10 स्टेप राइडर-अडजस्टेबल मोनोशॉक दिया है।

ब्रेकिंग


इसके फ्रंट में 276 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक दिया गया है। इसके फ्रंट में सुरक्षा के लिए सिंगल चैनल एबीएस फीचर दिया गया है। वहीं, इसके रियर में 220 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक दिया गया है।
विज्ञापन
BS6 Hero XPulse 200 launched in india know it's price and specifications
Hero Xpulse 200 BS6 - फोटो : Hero

कलर वेरिएंट्स


Hero XPulse 200 भारतीय बाजार में पांच कलर वेरिएंट्स में उपलब्ध है। इनमें व्हाइट, मैट ग्रीन, मैट ग्रे, स्पोर्ट्स रेड और पैंथर ब्लैक शामिल हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed