फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नई Hero Splendor जल्द होने जा रही है लॉन्च, मिलेगी ज्यादा माइलेज

Sat, 12 Oct 2019 11:22 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Sat, 12 Oct 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
BS6 Hero Splendor iSmart Specifications Leaked all you need to know
Hero Splendor ismart - फोटो : Social
हीरो मोटोकॉर्प अपनी लोकप्रिय बाइक Splendor का नया अवतार जल्द ही भारत में लॉन्च करने जा रही है। नई बाइक में कंपनी इस बार कुछ खास फीचर्स को शामिल करने जा रही है। साथ ही इसमें माइलेज बढ़ाने के लिए एक खास फीचर को भी शामिल किया जायेगा ।

 

Splendor iSmart होगी लॉन्च

BS6 Hero Splendor iSmart Specifications Leaked all you need to know
Splendor iSmart - फोटो : Social

आपको बता दें कि हीरो मोटोकॉर्प ने इस साल जून में BS6 Splendor iSmart से पर्दा उठाया था पर स्पेसिफिकेशन्स की कोई जानकारी नहीं दी थी। लेकिन अब लॉन्च से पहले ही इस बाइक के डाक्यूमेंट ऑनलाइन लीक हो गया है । जिसमें कई अहम जानकारियां पता चली हैं।

दिवाली से पहले हो सकती है लॉन्च

BS6 Hero Splendor iSmart Specifications Leaked all you need to know
Hero Splendor ismart - फोटो : Social

Hero MotoCorp ने जून में अपने पहले बीएस6 टू-वीलर Splendor iSmart से पर्दा उठाया था। हालांकि, कंपनी ने बाइक के टेक्निकल स्पेसिफिकेशन्स की कोई जानकारी नहीं दी थी। अब BS6 Hero Splendor iSmart का एक डॉक्युमेंट ऑनलाइन लीक हो गया है, जिससे इस बाइक की कुछ जानकारियां सामने आई हैं। हालांकि, बीएस6 स्प्लेंडर की लॉन्चिंग की तारीख अभी भी सामने नहीं आई है। लेकीन माना जा रहा है कि इसे इस फेस्टिव सीजन में ही लॉन्च किया जा सकता है ।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंजन डिटेल्स

BS6 Hero Splendor iSmart Specifications Leaked all you need to know
hero motocorp - फोटो : rushlane

लीक डॉक्युमेंट के मुताबिक, नई Splendor iSmart में 113.2cc का इंजन मिलेगा जोकि मौजूदा मॉडल (109.15cc) के मुकाबले ज्यादा है। खास बात यह है कि माइलेज बढ़ाने के लिए बाइक में फ्यूल इंजेक्शन तकनीक को शामिल किया जायेगा। नई बाइक BS6 इंजन के साथ आएगी, लेकिन ध्यान देने वाली बात यह है कि इंजन कपैसिटी बढ़ने के बाद भी इसमें पावर मौजूदा मॉडल से कम होगी। फिलहाल मौजूदा मॉडल में 9.5hp मिलती है जबकि नए मॉडल में में 9.1hp का पावर मिलेगा।

विज्ञापन

दो वेरियंट में मिलेगी

BS6 Hero Splendor iSmart Specifications Leaked all you need to know
Hero Splendor iSmart

लीक हुए डॉक्युमेंट्स के अनुसार नई BS6 Splendor iSmart में दो वेरियंट मिलेंगे । इनमें एक ड्रम और दूसरा फ्रंट डिस्क ब्रेक में होगा। मौजूदा BS6 मॉडल की तुलना में इसकी कीमत 15 फीसदी तक ज्यादा हो सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed