{"_id":"5f10363d8636271a0e09c0af","slug":"bmw-s-1000-xr-price-in-india-bmw-s-1000-xr-pro-bmw-s-1000-xr-specifications-bmw-motorrad-india-bmw-bikes-india-2020","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"BMW S 1000 XR भारत में हुई लॉन्च, जानें इस एडवेंचर स्पोर्ट्स बाइक की कीमत, फीचर्स और सारी डिटेल्स","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
BMW S 1000 XR भारत में हुई लॉन्च, जानें इस एडवेंचर स्पोर्ट्स बाइक की कीमत, फीचर्स और सारी डिटेल्स
Thu, 16 Jul 2020 04:43 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 16 Jul 2020 04:43 PM IST
सार
जर्मन मोटरसाइकिल निर्माता ने भारत में इस बाइक के सिर्फ टॉप-स्पेक Pro (प्रो) मॉडल को लॉन्च किया है। इस बाइक में बेहतरीन उपकरणों का इस्तेमाल किया गया है और यह इलेक्ट्रॉनिक फीचर्स से भरी हुई है।
विज्ञापन
BMW S 1000 XR
- फोटो : BMW
विस्तार
BMW Motorrad India (बीएमडब्ल्यू मोटोराड इंडिया) ने अपनी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सबसे ज्यादा बिकनेवाली एडवेंचर स्पोर्ट्स बाइक नई BMW S 1000 XR भारत में लॉन्च की है। नई बाइक कंप्लीटली बिल्ट-अप यूनिट (CBU) होगी। यानी इसे पूरी तरह से निर्मित यूनिट के रूप आएगी। भारत में यह BMW मोटोराड डीलर नेटवर्क के जरिए उपलब्ध होगी। बता दें कि नई बाइक S 1000 XR दरअसल, BMW S 1000 RR स्पोर्ट्स बाइक का एडवेंचर टूअर मॉडल है। भारत में लॉन्च किया गया सेकंड जेनरेशन मॉडल फर्स्ट-जेनरेशन मॉडल से काफी अलग है। दरअसल जर्मन मोटरसाइकिल निर्माता ने भारत में इस बाइक के सिर्फ टॉप-स्पेक Pro (प्रो) मॉडल को लॉन्च किया है। इस बाइक में बेहतरीन उपकरणों का इस्तेमाल किया गया है और यह इलेक्ट्रॉनिक फीचर्स से भरी हुई है।
विज्ञापन
सेकंड जेनरेशन BMW S 1000 XR को में नया बोल्ड डिजाइन दिया गया है। इसके इंजन में कई बदलाव किए गए हैं जो बेहतर प्रदर्शन का वादा करता है। नई BMW S 1000 XR एक ऑल-डे स्पोर्ट्स बाइक है जो अनूठे ढंग से स्पोर्टी और लंबी दूरी के परफॉर्मेंस का बेहतरीन मेल करती है। इसका स्पोर्टी अंदाज RR से आता है। GS की सीधी और आरामदेह सीट पोजिशन के साथ इसके शानदार एर्गोनॉमिक्स, हर मोड़ और सीधी सड़क का आनंद ले पाना मुमकिन बनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
डिजाइन
नई बीएमडब्ल्यू एस 1000 एक्सआर, में एलईडी हेडलैम्प क्लस्टर, एलईडी डीआरएल मिलता है। मोटरसाइकिल का लुक काफी वजनी दिखता है। इसकी वजह साइड में दिया गया फेयरिंग है जो राइडर को हवा से पर्याप्त सुरक्षा देती है। इस बाइक में कई दिलचस्प डिजाइन एलिमेंट्स हैं जैसे एडजस्टेबल विंडस्क्रीन, पैनियर्स (स्टैंडर्ड मिलता है), काफी बड़ा ईंधन टैंक, काले रंग का इस्तेमाल और स्टेप-अप स्टाइल सीट शामिल हैं।

फीचर्स
बाइक में इंस्ट्रूमेंट पैनल के लिए 6.5 इंच की टीएफटी स्क्रीन दी गई है जो स्पीड, टैकोमीटर, फ्यूल गेज, ट्रिप मीटर, एबीएस स्टेटस जैसे सभी जरूरी जानकारी देता है। कंसोल में बीएमडब्लू मोटररेड कनेक्टिविटी भी दी गई है जो राइडर को ड्राइविंग के दौरान बाइक के झुकने के एंगल, थ्रोटल इस्तेमाल जैसी राइड टेलीमैटिक की जानकारी देती है। बीएमडब्ल्यू एस 1000 एक्सआर में 4 राइडिंग मोड्स मिलते हैं - Road, Rain, Dynamic और Dynamic Pro.

इंजन
नई BMW S 1000 XR Pro में 999 cc, लिक्विड-कूल्ड, इन-लाइन 4-सिलेंडर इंजन मिलता है। यह इंजन जो 11,000 rpm पर 163 bhp और 9,250 rpm पर 114 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन में स्लिपर क्लच के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। यह बाइक 3.3 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है। बाइक की टॉप स्पीड 200 किलोमीटर प्रति घंटा है।

सस्पेंशन
बाइक के सस्पेंशन सेटअप में मोनो शॉक और डबल साइडेड स्विंगआर्म के साथ 45 mm USD फोर्क्स शामिल हैं। ज्यादातर एडवेंचर बाइक से उलट S 1000 XR Pro में 17 इंच के फ्रंट और रियर व्हील दिए गए हैं और दोनों व्हील्स 150 mm के हैं। इनसे ये इशारा मिलता है कि यह बाइक ऑफ-रोडिंग की तुलना में टूरिंग के लिए ज्यादा उपयुक्त है।

ब्रेकिंग
बीएमडब्ल्यू एस 1000 एक्सआर प्रो के ब्रेकिंग सिस्टम की बात करें तो इसमें बीएमडब्लू मोटररेड एबीएस के साथ ट्विन 320 mm फ्रंट डिस्क ब्रेक और 265 mm रियर डिस्क ब्रेक मिलता है। यह एडवेंटक-टूअर बाइक कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से लैस है। जिनमें HSC Pro (हिल स्टेबिलिटी कंट्रोल प्रो), डायनेमिक ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम और मोटर स्लिप रेगुलेशन शामिल हैं।

कीमत
नयी BMW S 1000 XR को प्रो वेरिएंट में पेश किया गया है और यह आइस ग्रे तथा रेसिंग रेड रंग विकल्पों में उपलब्ध है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत है 20,90,000 रुपये है। COVID-19 के चलते बाइक की टेस्ट राइड और डिलिवरी लॉकडाउन अवधि को लेकर दिए गए सभी सरकारी निर्देशों के अनुसार शुरू की जाएंगी।

वारंटी
कंपनी ने नई BMW S1000 XR को 'तीन साल, अनलिमिटेड किलोमीटर्स' की स्टैंडर्ड वारंटी के साथ पेश किया गया है। इसमें वारंटी को चौथे और पांचवें वर्ष तक बढ़ाने का विकल्प भी मौजूद है। रोड साइड असिस्टेंस, जो 24x7 365 दिनों का पैकेज है, इसमें ब्रेकडाउन और टोइंग की सेवाएं भी मिलती है। नई BMW S 1000 XR को भारत के महत्वपूर्ण केंद्रों में मौजूद BMW मोटोराड अधिकृत डीलर नेटवर्क के माध्यम से बेचा और सर्विस किया जाएगा।