फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Big boss 12 winner Dipika Kakkar Ibrahim buy her first luxury car BMW X4

Big boss 12 की विजेता Dipika Kakkar ने खरीदी पहली लग्जरी एसयूवी, साझा की तस्वीरें

Sun, 24 Feb 2019 02:42 PM IST
भावना चौधरी ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना चौधरी Updated Sun, 24 Feb 2019 02:42 PM IST
विज्ञापन
Big boss 12 winner Dipika Kakkar Ibrahim buy her first luxury car BMW X4
Dipika Kakkar Ibrahim

2019 वास्तव में टीवी अभिनेत्री दीपिका ककर इब्राहिम के लिए एक नए मोड़ के साथ आया। बिग बॉस 12 की ट्रॉफी हासिल करने के बाद अभिनेत्री ने अब अपनी पहली शादी की सालगिरह पर उपहार के रूप में एक लक्जरी कार खरीदी है। पहली सालगिरह के मौके पर दीपिका और शोएब ने खुद को यह लग्जरी कार गिफ्ट की।

विज्ञापन


शोएब ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर अपने प्रशंसकों के साथ एक खूबसूरत संदेश के साथ खबर साझा की। उन्होंने लिखा, "साफ दिल से मेहनत करो और तुम्हारे सपने हकीकत का चेहरा लेते हैं !!! यहाँ हम आप सभी को अपने परिवार के नए सदस्य से मिलवाते हैं! हमारी पहली लग्जरी कार बीएमडब्ल्यू एक्स 4 ! हमारा पहला सालगिरह उपहार हमारे लिए !!!। "

विज्ञापन

Big boss 12 winner Dipika Kakkar Ibrahim buy her first luxury car BMW X4
Dipika Kakkar Ibrahim

शोएब और दीपिका ने कार के साथ पोज देते हुए कुछ तस्वीरें भी साझा की। बता दें, यह इस जोड़ी की पहली लग्जरी कार है। BMW ने हल ही में अपनी इस नई एसयूवी को भारत में लॉन्च किया। इस कार को कंपनी ने पेट्रोल और डीजल दो इंजन विकल्पो में पेश किया है। कार के डीजल इंजन को दो वेरिएंट X4 xDrive20d M Sport X और BMW X4 xDrive30d M Sport X में तो पेट्रोल इंजन को BMW X4 xDrive30i M Sport X वेरिएंट में लॉन्च किया गया है।

नई एसयूवी में कंपनी ने चार ड्राइव मोड्स ईको प्रो, कम्फर्ट, स्पोर्ट और स्पोर्ट प्लस दिए गए हैं। नई कार को कंपनी ने नए CLAR प्लैटफॉर्म पर तैयार किया है। पुराने मॉडल के मुकाबले इसकी लंबाई 81 एमएम, चौड़ाई 37 एमएम और वीलबेस 54एमएम ज्यादा है। कार के डायमेंशन का सीधा फर्क इसके स्पेस में देखा जा सकता है। बीएमडब्लयू  X4 एसयूवी की बूट कपैसिटी भी पुराने के मुकाबले 25 लीटर ज्यादा है। 

Big boss 12 winner Dipika Kakkar Ibrahim buy her first luxury car BMW X4
2019 Bmw X4

इस एसयूवी में 10.25-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, इलेक्ट्रिक टेलगेट,BMW iDrive सिस्टम, पैनारोमिक सनरूफ, 16-स्पीकर से हार्मन कार्डन साउंड सिस्टम जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं। वहीं इसमें सेफ्टी के तौर पर 6-एयरबैग्स,Isofix चाइल्ड सीट माउंट्स, रियर व्यू कैमरा, स्टैबिलिटी कंट्रोल, पार्किंग असिस्ट जैसे फीचर्स भी शामिल हैं। बात करें कीमत की तो xDrive20d M Sport X वेरिएंट की कीमत 60.60 लाख  रुपये, xDrive30d M Sport X वेरिएंट की कीमत 65.90 लाख रुपये और पेट्रोल वेरिएंट की कीमत 63.50 लाख रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed