{"_id":"612e29a08ebc3e7a1117d109","slug":"bh-series-number-plate-registration-bh-vehicle-registration-start-date-bharat-series-registration-charges","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"BH Series Number Plate : क्या है नया बीएच सीरीज रजिस्ट्रेशन, जानें कैसे रजिस्टर करें नई बीएच सीरीज नंबर प्लेट","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
BH Series Number Plate : क्या है नया बीएच सीरीज रजिस्ट्रेशन, जानें कैसे रजिस्टर करें नई बीएच सीरीज नंबर प्लेट
Tue, 31 Aug 2021 06:37 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 31 Aug 2021 06:37 PM IST
विज्ञापन
हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट
- फोटो : For Reference Only
एक राज्य से दूसरे राज्य में शिफ्ट होते समय वाहनों का दोबारा पंजीकरण कराना वाहन मालिकों के लिए एक सिर दर्द बन जाता है। ऐसे में उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए, भारत सरकार ने वाहनों के लिए भारत (BH) सीरीज नंबर प्लेट लॉन्च करने का एलान किया है। नई बीएच सीरीज नंबर प्लेट में दावा किया जा रहा है कि यह वाहनों की बेरोकटोक आवाजाही की अनुमति देता है, भले ही वे एक अलग राज्य में स्थानांतरित हो रहे हों और वाहन का रजिस्ट्रेशन किसी दूसरे राज्य का है। BH सीरीज की नंबर प्लेट 15 सितंबर 2021 से लागू होगी।
Number Plate
- फोटो : For Reference Only
इसका सबसे बड़ा फायदा ट्रांसफरेबल जॉब वाले लोगों को होगा, जो एक राज्य से दूसरे राज्य में जाते रहते हैं। यह लोगों को हर बार नए राज्य में जाने पर अपने वाहनों के पंजीकरण प्रमाण पत्र को स्थानांतरित करने की प्रक्रिया से बचाएगा और अपने स्थान को बदलने में काफी मददगार साबित होगा।
BH रजिस्ट्रेशन का फॉर्मेट YY BH #### XX रखा गया है। जिसमें BH पहले पंजीकरण के वर्ष को दर्शाता है, BH भारत सीरीज का कोड है, #### में 0000 से 9999 तक रैंडम नंबर होंगे, XX में AA से ZZ के अक्षर होंगे)।
BH रजिस्ट्रेशन का फॉर्मेट YY BH #### XX रखा गया है। जिसमें BH पहले पंजीकरण के वर्ष को दर्शाता है, BH भारत सीरीज का कोड है, #### में 0000 से 9999 तक रैंडम नंबर होंगे, XX में AA से ZZ के अक्षर होंगे)।
High security number plate
- फोटो : For Reference Only
BH सीरीज रजिस्ट्रेशन के तहत मोटर व्हीकल रोड टैक्स को पहले रजिस्ट्रेशन की तारीख से 14 साल तक हर दो साल में चुकाना होता है। उसके बाद, टैक्स की राशि आधी हो जाएगी और उस हर साल भरना होगा।
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) ने अभी तक BH नंबर प्लेट पंजीकरण के लिए आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया की घोषणा नहीं की है। हालांकि, नए और पुराने वाहनों के लिए प्रक्रिया समान रहने की संभावना है। इस बीच, यहां हम आपको वे सभी डिटेल्स बता रहे हैं, जिन्हें आपको जानना जरूरी है।

सांकेतिक
- फोटो : Unsplash
1. सरकारी कर्मचारी:
यदि वाहन मालिक सरकारी क्षेत्र के लिए काम कर रहा है, तो उसे वाहन पंजीकरण दस्तावेज के साथ आधिकारिक पहचान पत्र देना होगा।
यदि वाहन मालिक सरकारी क्षेत्र के लिए काम कर रहा है, तो उसे वाहन पंजीकरण दस्तावेज के साथ आधिकारिक पहचान पत्र देना होगा।
विज्ञापन
High security number plate
- फोटो : For Reference Only
2. निजी क्षेत्र के कर्मचारी:
यदि आवेदक किसी निजी क्षेत्र की कंपनी या संगठन में काम कर रहा है तो उसे BH रजिस्ट्रेशन कराने के लिए वाहन पंजीकरण दस्तावेज से जुड़ा फॉर्म 60 देना होगा।
यदि आवेदक किसी निजी क्षेत्र की कंपनी या संगठन में काम कर रहा है तो उसे BH रजिस्ट्रेशन कराने के लिए वाहन पंजीकरण दस्तावेज से जुड़ा फॉर्म 60 देना होगा।