{"_id":"60a212258ebc3e86ff1662ab","slug":"best-selling-electric-cars-in-india-in-april-2021-tata-nexon-ev-electric-suv-tata-tigor-ev-electric-vehicles-in-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कारें: अप्रैल में टाटा नेक्सन ईवी एक बार फिर टॉप पर, जानें अन्य कारों का हाल","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कारें: अप्रैल में टाटा नेक्सन ईवी एक बार फिर टॉप पर, जानें अन्य कारों का हाल
Tata Nexon EV अप्रैल 2021 के महीने में सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) है। कंपनी ने पिछले महीने Nexon EV की 525 यूनिट की बिक्री करने में कामयाबी हासिल की है। बता दें कि इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में पिछले महीने कुल 749 यूनिट्स की बिक्री हुई। जिसमें टाटा नेक्सन ईवी की हिस्सेदारी काफी बड़ी है। इसके अलावा, Nexon EV ने अप्रैल 2021 में नेक्सन मॉडल की कुल बिक्री में 7.5 फीसदी से ज्यादा का योगदान दिया है।
2 of 6
MG ZS EV 2021 Facelift
- फोटो : MG Motor
इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में दूसरा नंबर पर MG ZS EV रही। पिछले महीने इस कार की 156 यूनिट्स की बिक्री हुई जो बहुत कम थी।
3 of 6
Tata Tigor EV
- फोटो : For Representation Only
अप्रैल के महीने में इलेक्ट्रिक कार बिक्री की सूची में तीसरे नंबर पर Tata Tigor EV (टाटा टिगोर ईवी) रही। टाटा टिगोर ईवी की 56 यूनिट्स की बिक्री हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Hyundai Kona EV
- फोटो : Hyundai
जबकि इस सूची में चौथे स्थान पर Hyundai Kona EV (ह्यूंदै कोना ईवी) रही। अप्रैल के महीने में कंपनी कोना ईवी की सिर्फ 12 यूनिट्स को बेचने में कामयाब हो पाई।
विज्ञापन
5 of 6
Tata Nexon EV
- फोटो : Reddit
इस साल की शुरुआत में टाटा मोटर्स ने एलान किया था कि नेक्सन ईवी ने जनवरी 2020 में लॉन्च होने के बाद से अब तक 4,000 यूनिट्स की बिक्री हासिल करने का मील का पत्थर पार कर लिया है। बता दें कि नेक्सन ईवी वित्त वर्ष 2020-21 में भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाला इलेक्ट्रिक व्हीकल थी। कंपनी ने मार्च 2021 और Q4 वित्त वर्ष 21 में क्रमशः 705 यूनिट्स और 1,711 यूनिट्स की अपनी सबसे ज्यादा मासिक और त्रैमासिक ईवी बिक्री दर्ज की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।