फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   best selling cars of India in October 2019, Dzire on top and surprise entry of Kia Seltos

अक्टूबर में Alto नहीं रही सबसे ज्यादा बिकने वाली कार, देखें देश की टॉप-10 कारों की लिस्ट

Wed, 06 Nov 2019 09:53 AM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 06 Nov 2019 09:53 AM IST
सार

  • kia Seltos की सरप्राइज एंट्री
  • Hyundai Creta हुई लिस्ट से गायब
  • टॉप-10 में सबसे ऊपर पहुंची Maruti Dzire

विज्ञापन
best selling cars of India in October 2019, Dzire on top and surprise entry of Kia Seltos
Top-10 Cars of India - फोटो : AmarUjala

विस्तार

देश के ऑटो सेक्टर के लिए अक्टूबर का महीना बेहद लकी साबित हुआ है। मारुति की कारों की बिक्री में 4.5 फीसदी का उछाल आया है। इस साल नवरात्र और दशहरा के बीच मारुति सुजुकी और ह्यूंदै कारों की बिक्री सात से दस फीसदी तक बढ़ी है। दोनों कार कंपनियों की बिक्री में अच्छा-खासा उछाल देखने को मिला है। आइए जानते हैं अक्टूबर में किन कारों की बिक्री हुई सबसे ज्यादा...

विज्ञापन

 

डिजायर पहुंची टॉप पर

देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में कॉम्पैक्ट सेडान डिजायर टॉप पर रही है। डिजायर ने पिछले महीने सबसे ज्यादा 19,569 कारों की बिक्री की। टॉप 10 लिस्ट में सबसे ज्यादा गाड़ियां मारुति की शामिल रहीं। इस लिस्ट में आठ गाड़ियां मारुति सुजुकी की थीं, जबकि ह्यूंदै इस लिस्ट बिल्कुल नादारद दिखाई दी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्रेटा टॉप-10 से बाहर

ह्यूंदै की केवल i20 ही इस लिस्ट में जगह बना पाई। जबकि क्रेटा टॉप-10 से बाहर रही। खास बात यह रही है कि मारुति की एंट्री केवल कारें लिस्ट में नीचे खिसक गईं। इस साल जून-जुलाई तक मारुति ऑल्टो की बिक्री नंबर वन थी। आल्टो की 17,903 यूनिट बिक पाईं। जबकि एंट्री लेवल की मिनी एसयूवी नाम से प्रसिद्ध S-Presso की 10,634 यूनिट बिकीं।
 

विज्ञापन

बलेनो की पकड़ बरकरार

मारुति की प्रीमियम हैचबैक कार बलेनो ने अपनी जगह बरकरार रखी है। जून-जुलाई तक भी बलेनो लिस्ट में चौथे स्थान पर थी, वहीं अक्टूबर में बलेनो की बिक्री में बढ़ोतरी हुई है और इस दौरान 16,237 कारों की बिक्री हुई। अक्टूबर में ह्यूंदै आई20 की 14,683 यूनिट्स की बिक्री हुई।
 

किआ पांचवी बड़ी कंपनी

इस लिस्ट में सबसे औचक एंट्री किआ सेल्टोस की रही। किओ मोटर्स केवल एक एसयूवी के दम पर बिक्री में मामले में देश की पांचवी बड़ी कंपनी बन गई है। अंदाजा लगाया जा सकता है कि सेल्टोस की बुकिंग का आंकड़ा 60 हजार को पार कर चुका है। अक्टूबर में सेल्टोस की 12,854 यूनिट्स की बिक्री हुई।
 

घटी ब्रेजा की बिक्री

सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में राज करने वाली मारुति की विटारा ब्रेजा का स्थान खिसक कर और नीचे पहुंच गया है। अक्टूबर की बिक्री में ब्रेजा नौंवे स्थान पर रही, ब्रेजा की मात्र 10,227 यूनिट्स की बिक्री हुई। ब्रेजा को कड़ी चुनौती ह्यूंदै वेन्यू से मिल रही है। वहीं लोग डीजल गाड़ियों को प्राथमिकता नहीं दे रहे हैं, यह बिक्री में गिरावट की बड़ी वजह है। कंपनी ब्रेजा की बढ़ाने के लिए कई कोशिशें कर रही हैं, जिसमें डिस्काउंट के साथ पांच साल की वारंटी भी शामिल है।      

ये हैं टॉप 10 कारें

  टॉप-10 कार अक्टूबर-19
1. मारुति सुजुकी डिजायर 19,569
2. मारुति स्विफ्ट 19,401
3. मारुति ऑल्टो 17,903
4. मारुति बलेनो 16,237
5. ह्यूंदै आई20 14,683
6. मारुति वैगन-आर 14,359
7. किआ सेल्टोस 12,854
8. मारुति सुजुकी एस-प्रेसो 10,634
9. मारुति विटारा ब्रेजा 10,227
10. मारुति सुजुकी इको 10,011
 
 

60 हजार से ज्यादा कारों की डिलीवरी

पिछले अक्टूबर में नवरात्र से दशहरा तक मारुति सुजुकी ने 60 हजार से ज्यादा कारों की डिलीवरी की, वहीं ह्यूंदै मोटर ने 25 हजार कारों की डिलीवरी की। धनतेरस पर मारुति सुजुकी ने 45 हजार कारें डिलीवर कीं, जबकि ह्यूंदै का आंकड़ा 14 हजार कारों का रहा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed