फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvAUS: विराट कोहली ने नए साल में बनाया विशाल रिकॉर्ड, तेंदुलकर और लारा को पीछे छोड़ा

Thu, 03 Jan 2019 01:48 PM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अभिषेक निगम Updated Thu, 03 Jan 2019 01:48 PM IST
विज्ञापन
virat kohli surpasses sachin tendulkar to become the fastest to reach 19000 runs
sachin virat

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने साल 2019 की शुरुआत अपने आदर्श सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़कर की। हालांकि, कोहली के लिए व्यक्तिगत रूप से नए साल की शुरुआत प्रभावी नहीं रही क्योंकि गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी टेस्ट में वह केवल 23 रन बनाकर पवेलियन लौटे। मगर वह इस छोटी सी पारी में भी एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने में कामयाब रहे।

virat kohli surpasses sachin tendulkar to become the fastest to reach 19000 runs
virat kohli

विराट कोहली अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सबसे तेज 19,000 रन पूरे करने वाले विश्व के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। कोहली ने इस दौरान अपने आदर्श तेंदुलकर समेत ब्रायन लारा और रिकी पोंटिंग जैसे दिग्गजों को भी पीछे छोड़ा।

virat kohli surpasses sachin tendulkar to become the fastest to reach 19000 runs
virat sachin

विराट कोहली ने सिर्फ 399 पारियों में 19,000 अंतरराष्ट्रीय रन का आंकड़ा पार किया। यानी क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में उन्होंने कुल 399 पारियां खेली और 19,000 रन पूरे किए। कोहली ने क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 432वीं पारी में यह उपलब्धि हासिल की थी। कोहली ने तेंदुलकर से 33 पारी पहले इसे पूरा करके नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
virat kohli surpasses sachin tendulkar to become the fastest to reach 19000 runs
virat kohli

इस मामले में कोहली ने वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा (433), ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग (444) और दक्षिण अफ्रीका के जैक्स कैलिस (458) को भी पीछे छोड़ा, जो क्रमश: तीसरे, चौथे व पांचवें स्थान पर काबिज हैं। 30 वर्षीय बल्लेबाज ने 2018 में 2735 अंतरराष्ट्रीय रन बनाए, जिसमें 11 शतक शामिल हैं।

विज्ञापन
virat kohli surpasses sachin tendulkar to become the fastest to reach 19000 runs
virat kohli

कोहली ने 2018 का अंत नंबर-1 टेस्ट बल्लेबाज बनकर किया। उन्होंने 13 टेस्ट में 55 की औसत से 1322 रन बनाए। बहरहाल, विराट कोहली का अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड बेहतरीन हैं। उन्होंने अब तक 77 टेस्ट में 6613 रन, 216 वन-डे में 10,232 और 65 टी20 अंतरराष्ट्रीय में 2167 रन बनाए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed