फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हर मौसम हर रास्तों के लिए तैयार हैं भारत की ये चार दमदार SUV, जानें कीमत

Tue, 20 Aug 2019 11:25 AM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Tue, 20 Aug 2019 11:25 AM IST
विज्ञापन
Best Off-Road SUV in India can run every road and every weather
Best Off-road SUV - फोटो : Amar Ujala

भारत में SUV गाड़ियों की ख्याति पिछले कुछ वर्षों में तेजी से बढ़ी है। इन गाड़ियों का आकर्षण है इनका आकार और क्षमता। यही कारण है कि इनका बाजार तेजी से बढ़ रहा है। ऑफ रोडिंग, लांग ड्राइव और पावर इन गाड़ियों की खासियत हैं। इस समय हमारे देश के ऑटोमोबाइल बाजार में एक लगभग एक दर्जन एसयूवी ब्रांड मौजूद हैं।

Force Gurkha

Best Off-Road SUV in India can run every road and every weather
Force Gurkha - फोटो : Social

सबसे पहले बात करते हैं फोर्स गुरखा की। इसका डिजाइन ऑफ रोडिंग के हिसाब से बनाया गया है। कंपनी ने इसमें हाई क्वालिटी मटेरियल और मजबूत बॉडी का इस्तेमाल किया है, क्योंकि इस तरह की गाड़ियां खराब से खराब रास्तों पर भी चल सकें। इंजन की बात करें तो इसमें 2556 cc का चार  सिलेंडर वाला टर्बो डीजल इंजन लगा है, जो 85bhp और 230Nm का टॉर्क जनरेट करता है। फोर्स गुरखा की कीमत 9.99 लाख रुपये से 13.30 लाख रुपये के बीच। इसमें 4X2 और 4X4 ड्राइव मोड्स मिलते हैं।

Isuzu D Max V-Cross

Best Off-Road SUV in India can run every road and every weather
Isuzu D Max V-Cross - फोटो : Social

आजकल शहरी युवाओं में इसुजू डी मैक्स वी क्रॉस का काफी क्रेज है। पिछले कुछ सालों में भारतीय सड़कों पर यह काफी दिखाई दे रही है। इसे खास तौर पर ऑफ रोडिंग क लिये बनाया है। इसका डिजाइन काफी अलग है और यह एक विशाल सी दिखने वाली SUV है। इसमें 2499 cc का इंजन लगा है जो 132 bhp की पावर और 320 Nm का टॉर्क देता है। इसमें स्पेस काफी बेहतर है और इसे कार्गो के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसुजू डी मैक्स वी क्रॉस की कीमत 15.54 लाख रुपये से शुरू होती है। यह 4X4 ड्राइव मोड के साथ आती है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

Mahindra Bolero

Best Off-Road SUV in India can run every road and every weather
Mahindra Bolero - फोटो : Social

काफी समय से महिंद्रा बोलेरो मार्किट में मौजूद है, शहरों के मुकाबले गांवों में यह बेहद पॉपुलर है। महिंद्रा बोलेरो की एक्स-शोरूम कीमत 7.86 से 9.42 लाख रुपये तक है। इसमें पावरफुल 2523cc का डीजल इंजन लगा हैं जो 46.3 Kw की पावर और 195Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह 5 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। इसमें फ्रंट में डिस्क और रियर में ड्रम ब्रेक दिए गए हैं और हाइड्रॉलिक क्लच दिये गये हैं। यह गाड़ी हर तरह के रास्तों पर आसानी से चलती है, इसके सस्पेंशन कैसी भी सतह पर बढ़िया काम करते हैं। इसमें 4X4 ड्राइव मोड भी मिलता है।  

विज्ञापन

Mahindra Thar

Best Off-Road SUV in India can run every road and every weather
Mahindra Thar - फोटो : Social

ऑफ रोडिंग और एडवेंचर के लिए महिंद्रा की दूसरी गाड़ी है ‘थार’। इसमें 2498cc का 4 सिलेंडर वाला CRDi डीजल इंजन लगा है जो 105bhp और 247Nm का टॉर्क देता है। इसके अलावा यह 5 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स से लैस है। थार की कीमत 9.59 लाख रुपये से शुरू होती है। थार की सबसे बड़ी खूबी इसका डिजाइन है। थार में 4X4 ड्राइव मोड भी आता है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed