{"_id":"612339d78ebc3e60f10deb56","slug":"best-mileage-hatchback-cars-cheapest-hatchback-cars-in-india-2021-best-hatchback-cars-under-5-lakhs-best-mileage-petrol-cars-in-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Best Mileage Cars: ये हैं देश की ज्यादा माइलेज देने वाली सस्ती कारें, छोटे परिवार के लिए हैं सबसे बढ़िया","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Best Mileage Cars: ये हैं देश की ज्यादा माइलेज देने वाली सस्ती कारें, छोटे परिवार के लिए हैं सबसे बढ़िया
Mon, 23 Aug 2021 11:34 AM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 23 Aug 2021 11:34 AM IST
विज्ञापन
Maruti Alto 800 Interior
- फोटो : Maruti Suzuki
Best Mileage and Cheapest Hatchback Cars : पेट्रोल और डीजल की कीमतों में जहां इजाफा हुआ है वहीं महंगाई भी बढ़ी है। वाहन निर्माता कंपनियों ने उत्पादन लागत में जरूरी चीजों की कीमत बढ़ने का हवाला देकर अपनी वाहनें महंगी कर दी हैं। एक ओर जहां वाहन खरीदना महंगा हो गया है, वहीं ईंधन की आसमान छूती कीमतों से उसे चलाना भी महंगा हुआ है। पहली बार कार खरीदने वाले ग्राहक आम तौर पर हैचबैक कार खरीदने में दिलचस्पी दिखाते हैं। क्योंकि इनका बजट कम होता है साथ ही इनमें माइलेज भी बढ़िया मिलता है।
Maruti Alto 800
- फोटो : For Reference Only
Maruti Alto 800
Maruti Alto 800 कार मारुति सुजुकी की सबसे पुरानी और सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में शुमार है। इस कार में 796cc का पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 40.3bhp का पावर और 60 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। कुछ समय पहले ऑल्टो को अपडेटेड इंजन और फीचर्स के साथ पेश किया गया है। मारुति ऑल्टो में ढेर सारे फीचर्स मिलते हैं। इसमें सीट बेल्ट अलर्ट, रिवर्स पार्किंग सेंसर, स्पीड अलर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं। सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इसमें एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस), इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (ईबीडी) जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

maruti suzuki alto 800 india
- फोटो : For Reference Only
मारुति सुजुकी ऑल्टो 800 कार एक लीटर पेट्रोल में 22.5 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज देती है। वहीं सीएनजी वेरिएंट में इसका माइलेज 31.59 किमी प्रति किलोग्राम तक मिलता है। मारुति ऑल्टो की एक्स-शोरूम कीमत 2.99 लाख रुपये से शुरू होती है जो 4.70 लाख रुपये तक जाती है। ऑल्टो का मुकाबला रेनो क्विड, डेटसन रेडीगो से है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Tata Tiago Facelift
- फोटो : Tata Motors
Tata Tiago
टाटा मोटर्स ने हाल ही में अपने Tata Tiago का Facelift वर्जन लॉन्च किया था। इस फेसलिफ्ट वर्जन में कई बदलाव किए गए थे। अपडेटेड Tiago कार में पहले वाले मॉडल की तरह ही 1.2 लीटर, 3 सिलेंडर पेट्रोल इंजन है। लेकिन अब यह BS6 ईंधन उत्सर्जन मानक वाले इंजन के साथ आता है। यह इंजन 84PS का पावर और 113Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस कार में 5 स्पीड मैन्युअल और AMT गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है। यह कार 19.8 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है।

टाटा टियागो में भी ढेर सारे फीचर्स मिलते हैं। इस कार में एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले के साथ 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। सेफटी फीचर्स की बात करें तो टियागो में ड्यूल फ्रंट एयरबैग्स, एबीएस, ईबीडी और रियर पार्किंग सेंसर्स जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड मिलते हैं। Tata Tiago फेसलिफ्ट के बेस वेरिएंट की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 4.99 लाख रुपये से शुरू होती है, जो 6.95 लाख रुपये तक जाती है।