दोस्तों भारी भरकम बाइक्स स्टाइल के लिए तो ठीक हैं। लेकिन अगर आप इनसे फन राइड का मज़ा लेना चाहते है तो वो थोड़ा मुश्किल हो जाता है। और वैसे भी शहरों में जिस कदर ट्रैफिक बढ़ता जा रहा है उस लिहाज से तो यह उतना संभव भी नहीं। लेकिन कम वजन और छोटे इंजन वाली बाइक्स को ट्रैफिक में चलाना भी आसान है और इनसे थकान भी नहीं होती। साथ ही माइलेज भी अच्छी मिलती है। इस रिपोर्ट में हम आपको कुछ ऐसी ही बाइक के बारे में बता रहे हैं...
Fun Ride के लिए ये हैं सबसे सस्ती बेस्ट बाइक्स और स्कूटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Honda Navi
Navi में लगा है 110cc का इंजन लगा है जो 5.91 Kw की पावर और 8.94Nm का टॉर्क देता है। Navi का कर्ब वजन सिर्फ 100 किलोग्राम है। दिल्ली में इसकी एक्स-शो रूम कीमत 45 हजार रुपये से शुरू हो होती है। डायमेंशन के लिहाज से और डिजाइन के मामले में यह आम बाइक्स से काफी अलग है। ऐसे में इसे राइड करना बेहद मजेदार रहेगा। इस बाइक को खासतौर पर कॉलेज स्टूडेंट को ध्यान में रखते हुए बनाई है। फन राइड के लिए यह सबसे बेस्ट बाइक कही जा सकती है।
TVS Ntorq 125
स्कूटर सेगमेंट में TVS का Ntorq 125 लगातार पॉपुलर हो रहा है। इसे सबसे ज्यादा युवा पसंद करते हैं और इसकी बिक्री भी काफी बढ़िया रहती है। TVS NTORQ 125 में परफॉरमेंस और टेक्नोलॉजी दोनों का बढ़िया तालमेल देखने को मिलता है। इस स्कूटर में CVTi-REVV से 125cc का सिंगल सिलिंडर,4 स्ट्रोक, 3वाल्व इंजन लगा है जो 9.4 PS @7500 rpm पर और 10.5 Nm@5500 rpm पर देता है। यूजर्स के हिसाब से बात करें तो इसकी परफॉरमेंस काफी बढ़िया है इस राइड करते समय बाइक जैसा अनुभव मिलता है। इसमें लगे चौड़े टायर्स बेहतर ग्रिप देते हैं। फन ड्राइव के लिए यह बेहतर स्कूटर साबित होता है। Ntorq 125 की कीमत 58 हजार रुपये से शुरू होती है।
Bajaj CT110
बजाज ने इस बाइक को हाल ही में नया अवतार में पेश किया है। नई CT110 में नया 115cc का इंजन लगा है जो 8.6PS की पावर और 9.81Nm का टॉर्क देता है। इतना ही नहीं यह इंजन 4 स्पीड गियर से लैस है। कंपनी का दावा है कि नई बाइक बेहतर राइड क्वालिटी, दमदार परफॉरमेंस के साथ बेहतरीन माइलेज देगी। कीमत की बात करें तो नई CT110 के किक स्टार्ट वेरिएंट की कीमत 37,997 रखी है। जबकि इलेक्ट्रिक स्टार्ट वेरिएंट की कीमत 44,480 रुपये रखी है। बाइक का कर्ब वजन 116 किलोग्राम है। ऐसे में ज्यादा ट्रैफिक में भी इसे चलाने में मज़ा आता है।
TVS Sport
यह बाइक अपने सेगमेंट की सबसे स्पोर्टी बाइक है। इसका वजन 111 kg है, इसमें 99.77cc का इंजन दिया गया है जो 7.7bhp पावर और 7.8 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 4 स्पीड गियर दिए गये हैं। वजन में हल्की होने की वजह से इसे हर तरह के रास्तों पर आसानी से चलाया जा सकता है। बाइक की कीमत 39,900 रुपये से शुरू होती है।