बाइक मार्किट में हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी 3 नई बाइक्स Xtreme 200S, XPulse 200 और XPulse 200T को लांच कर दिया है। ये तीनों ही बाइक्स अलग-अलग सेगमेंट की जरूरतों को पूरा करेंगी। XPulse 200 एक एडवेंचर बाइक है तो वही XPulse 200T एक टूरिंग बाइक है जबकि Xtreme 200S फुल-फेयर्ड बाइक है। मार्किट में ये तीनों ही बाइक्स एक दम फ्रेश और नई हैं आइये जानते हैं इनकी कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में...
{"_id":"5cce84f3bdec22076019d3a2","slug":"best-200cc-engine-bikes-in-india-under-rs-1-lakh-in-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक लाख रुपये से कम में मिल रही हैं 200cc इंजन वाली ये 3 दमदार बाइक्स","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
एक लाख रुपये से कम में मिल रही हैं 200cc इंजन वाली ये 3 दमदार बाइक्स
Sun, 05 May 2019 03:03 PM IST
Bani Kalra
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: Bani Kalra
Updated Sun, 05 May 2019 03:03 PM IST
विज्ञापन
Hero bikes 200cc
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Hero XPulse 200T
Hero XPulse 200T
टूरिंग को ध्यान में रखते हुए हीरो मोटोकॉर्प ने XPulse 200T को मार्किट में उतारा है। इस बाइक की कीमत 94,000 रुपये (दिल्ली एक्स-शोरूम) है। कीमत के हिसाब से यह इंडिया की सस्ती टूरिंग बाइक कही जा सकती है। इंजन की बात करें तो इसमें 200 सीसी, सिंगल-सिलिंडर, 2-वाल्व, एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है जोकि 18.4 bhp की पावर और 17.1 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड गियर दिए हैं। आरामदायक राइड के लिए इसके फ्रंट में 37 मिलीमीटर का टेलिस्कोपिक सस्पेंशन दिए हैं। जबकि रियर में 7 स्टेप राइडर-अडजस्टेबल मोनोशॉक दिया है। सेफ्टी के लिए बाइक में एंटी लॉक ब्रेकिंग की सुविधा मिलेगी। इस बाइक में मोबाइल कनेक्टिविटी की सुविधा भी मिलेगी।
Hero XPulse 200
Hero XPulse 200
हीरो की नई XPulse 200 एक एडवेंचर बाइक है। यह बाइक कार्बोरेटर और फ्यूल-इंजेक्टेड वर्जन में उपलब्ध है। दिल्ली में इसके कार्बोरेटर वर्जन की एक्स-शो रूम कीमत 97,000 रुपये है। जबकि इसके फ्यूल-इंजेक्टेड वर्जन की कीमत 1.05 लाख रुपये है। इंजन की बात करें तो इसमें 200 सीसी, सिंगल-सिलिंडर इंजन दिया गया है जोकि 18.4 bhp की पावर और 17.1 Nm का टॉर्क देता है। इसके अलावा यह 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। सेफ्टी के लिए बाइक में एंटी लॉक ब्रेकिंग की सुविधा मिलेगी। यह भारत की सबसे सस्ती एडवेंचर बाइक कही जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Hero Xtreme 200S
Hero Xtreme 200S
हीरो की Xtreme 200S एक फुल फेयर्ड स्पोर्ट्स बाइक है दिल्ली में इसकी एक्सस-शो रूम कीमत 98,500 रुपये है। बाइक में 200सीसी, एयर-कूल्ड इंजन लगा है जो 18bhp की पावर और17.1 Nm का टॉर्क देता है। साथ यह इंजन गियरबॉक्स से लैस है। इसके फ्रंट में टेलिस्कोपिक सस्पेंशन और रियर में एक 7-स्टेप एडजस्टेबल मोनोशॉक दिया है। सेफ्टी के इसमें सिंगल चैनल एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम की सुविधा मिलेगी। जबकि इसके रियर में डिस्क ब्रेक दिया है। बाइक का लुक काफी आक्रामक है और इसमें कई अच्छे फीचर्स भी आपको मिलेंगे।