{"_id":"5e0088e38ebc3e87f440c909","slug":"benling-aura-specification-electric-scooters-in-india-2019-electric-vehicles-launch-in-india","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इलेक्ट्रिक स्कूटर Benling Aura भारत में लॉन्च, 120 किमी की रेंज, ब्रेकडाउन होने पर भी चलती रहेगी","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
इलेक्ट्रिक स्कूटर Benling Aura भारत में लॉन्च, 120 किमी की रेंज, ब्रेकडाउन होने पर भी चलती रहेगी
Mon, 23 Dec 2019 02:59 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 23 Dec 2019 02:59 PM IST
विज्ञापन
Benling Aura
- फोटो : Benling
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीनी इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी की भारतीय इकाई Benling India Energy And Technology Pvt. Ltd. (बेनलिंग इंडिया एनर्जी एंड टेक्नॉलजी प्राइवेट लिमिटेड) ने भारत में नया electric scooter (इलेक्ट्रिक स्कूटर) Aura (ऑरा) लॉन्च किया है। कंपनी के बताया कि ऑरा अगले साल 2020 की पहली तिमाही में बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध हो सकता है।
विज्ञापन
Benling का पहला हाई स्पीड स्कूटर है Aura
Electric scooter Aura को दिल्ली में EV Expo में लॉन्च किया गया। इस लॉन्च के साथ, कंपनी ने भारत के इलेक्ट्रिक व्हीकल बाजार के हाई स्पीड सेगमेंट में उतर गई है। इससे पहले कंपनी ने भारतीय बाजार में तीन लो स्पीड मॉडल- Kriti (कृति), Icon (ऑइकन) और Falcon (फालकन) पेश कर चुकी है। कंपनी ने कहा कि Aura का निर्माण भारतीय ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Aura में है यह अनोखा फीचर
कंपनी ने इस स्कूटर में कई खास फीचर्स दिए हैं। Benling Aura (बेनलिंग ऑरा) में Breakdown Smart Assistance System (BSAS), ब्रेकडाउन स्मार्ट असिस्टेंस सिस्टम (बीएसएएस) दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह तकनीक किसी भी तरह की खराबी के बावजूद स्कूटर को फिर से चालू करता है और स्कूटर चलता रहता है।
मोटर और बैटरी
Benling Aura में 2500 BLDC इलेक्ट्रिक मोटर और 72V/40Ah डिटैचेबल लीथियम-आयन बैटरी दी गई है। Aura सिंगल चार्ज पर 120KM की यात्रा कर सकती है। डिटैचेबल बैटरी को चार्ज करने पर 4 घंटे का समय लगता है। स्कूटर की मैक्सिसम स्पीड 60 किलोमीटर प्रति घंटा है।
स्कूटर में हैं ये खास फीचर्स
Aura रिमोट की-लेस सिस्टम से लैस है। साथ ही स्कूटर में यूएसबी चार्जिंग सिस्टम भी मौजूद है। इसके अलावा Aura में एंटी थेफ्ट अलार्म और एडिशनल रियर वील इंटिग्रेटेड लॉकिंग सिस्टम दिया गया है।