फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आ रही है Bajaj-KTM की हाई परफॉरमेंस इलेक्ट्रिक बाइक, जानें कब होगी लॉन्च

Fri, 16 Aug 2019 04:01 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Fri, 16 Aug 2019 04:01 PM IST
विज्ञापन
Bajaj KTM launch high performance electric motorcycle in India
BAJAJ-KTM Electric bike - फोटो : Social

भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों को लाने की जोर शोर से तैयारी कर रही है। सोर्स के मुताबिक बजाज और KTM एक हाई एंड इलेक्ट्रिक मोटरसाइकल पर काम कर रहे हैं। भारत में इलेक्ट्रिक टू वीलर मार्केट में अपनी पकड़ को ज्यादा मजबूत करने के लिए यह कदम उठाया है।  

KTM में बजाज का 48 फीसदी हिस्सेदारी

Bajaj KTM launch high performance electric motorcycle in India
BAJAJ-KTM Electric bike - फोटो : Social

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिलहाल बाइक के किसी भी फीचर्स को लेकर कंपनी की तरफ से कोई खुलासा नहीं हुआ है। इस समय KTM में बजाज का 48 फीसदी हिस्सेदारी है और दोनों ब्रांड्स काफी समय से एक दूसरे के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। KTM की बाइक्स की अपनी ही एक अलग पपहचान है दूर से आप इसकी बाइक को आसानी से पहचान सकते हैं। कंपनी का उद्देश्य बाइक्स में विनिंग परफॉर्मेंस और हैंडलिंग देना है। आपको बता दें कि अभी हाल ही में KTM ने RC 125 बाइक को भारत में लॉन्च किया था और इसकी कीमत 1.47 लाख रुपये रखी गई थी। माना जा रहा है कि यह बाइक अगले साल भारत में दस्तक दे सकती है।  

बजाज पल्सर 125

Bajaj KTM launch high performance electric motorcycle in India
Bajaj Pulsar 125 Neon - फोटो : bajaj auto

बजाज ने भी हाल ही में पल्सर सीरिज में सबसे छोटे इंजन के साथ पल्सर 125 Neon को भारतव में उतारा है। नई पल्सर 125 Neon अपने सेगमेंट की सबसे पावरफुल बाइक है। बजाज ने इसमें DTS-i पेटेंट टेक्नोलॉजी से लैस 4 स्ट्रोक, 2 वाल्व, 125cc का बीएस-IV इंजन लगाया है। यह इंजन 12PS की पावर और 11NM का टॉर्क देता है। इसके अलावा इसमें 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ एक प्राइमरी किक दी गई है, जिससे राइडर किसी भी गियर में सिर्फ क्लच दबाकर बाइक स्टार्ट कर सकता है। बाइक में सेफ्टी के लिए फ्रंट डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक की सुविधा दी गई हैं। Pulsar 125 Neon के ड्रम ब्रेक वेरिएंट की कीमत 64,000 रुपये (एक्स शोरूम दिल्ली) और डिस्क ब्रेक वेरिएंट की कीमत 66,618 रुपये है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed