{"_id":"5ecf82ec8ebc3e909b66af7c","slug":"bajaj-electric-scooter-patent-europe-chetak-electric-range-bajaj-chetak-electric-scooter-specifications-chetak-electric-top-speed-european-union-intellectual-property-office","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bajaj Chetak Electric बनेगा ग्लोबल ब्रांड, यूरोप में रजिस्टर हुआ डिजाइन पेटेंट","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Bajaj Chetak Electric बनेगा ग्लोबल ब्रांड, यूरोप में रजिस्टर हुआ डिजाइन पेटेंट
Thu, 28 May 2020 02:53 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 28 May 2020 02:53 PM IST
सार
भारतीय दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Bajaj Auto (बजाज ऑटो) ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर Chetak electric (चेतक इलेक्ट्रिक) के डिजाइन का आधिकारिक रूप से यूरोप में रजिस्ट्रेशन कराया है।
विज्ञापन
Bajaj Chetak Electric Scooter
- फोटो : Bajaj
विस्तार
Chetak Electric का पेटेंट यूरोपीय संघ के बौद्धिक संपदा कार्यालय (EUIPO) में पंजीकृत किया गया है। इस साल फरवरी में पंजीकरण दायर किया गया था और पुणे स्थित वाहन निर्माता को नवंबर 2029 तक पंजीकरण की वैधता मिली है।
विज्ञापन
electric scooter Chetak
- फोटो : Social
बजाज ने भारतीय बाजार में स्कूटर को इस साल जनवरी में लॉन्च किया था और लॉन्च के तुरंत बाद, सिर्फ 15 दिनों में 2,000 से अधिक बुकिंग हासिल करने में कामयाब रही। कंपनी ने पहले बताया था कि वह इसे वैश्विक स्कूटर बनाने की संभावनाओं का मूल्यांकन कर रही है। इस तरह से बजाज को यह पेटेंट मिलने के बाद अब भारत के बाहर प्रतिद्वंद्वी ब्रांड चेतक के डिजाइन को कॉपी नहीं कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bajaj Chetak Electric scooter Booking
- फोटो : bajaj Chetak
बैटरी और रेंज
इलेक्ट्रिक स्कूटर चेतक दो वेरिएंट में उपलब्ध है। एंट्री-लेवल Urbane (अर्बन) वेरिएंट और टॉप-एंड Premium (प्रीमियम) वेरिएंट। इस ई-स्कूटर में एक 3.8kW का पावर और 4.1kW पीक पावर इलेक्ट्रिक मोटर मिलता है। स्कूटर में दिए गए खास ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन की वजह से रियर व्हील्स को पावर मिलता है। चेतक ई-स्कूटर की 3kWh लिथियम-आयन बैटरी मिलती है। फुल चार्जिंग के बाद यह स्कूटर इको मोड में 95 किलोमीटर की रेंज और स्पोर्ट मोड में 85 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है।

- फोटो : social media
बजाज ऑटो ने पुणे और बंगलूरू में स्थित चेतक इलेक्ट्रिक के सर्विस सेंटर में परिचालन फिर से शुरू कर दिया है। कंपनी ने कहा है कि उसके सर्विस सेंटर और कंपनी के ग्राहक टचपॉइन्ट्स सरकार द्वारा जारी दिशानिर्देशों और स्वास्थ्य प्रोटोकॉल का पालन करेंगे।
बजाज ऑटो ने ई-स्कूटर की बिक्री को फिर से शुरू करने के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी है। बजाज के चाकन प्लांट में मई के पहले सप्ताह से उत्पादन शुरू हो चुका है, इसलिए उम्मीद है कि इसकी बिक्री भी जल्द ही दोबारा शुरू हो जाएगी।
बजाज ऑटो ने ई-स्कूटर की बिक्री को फिर से शुरू करने के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी है। बजाज के चाकन प्लांट में मई के पहले सप्ताह से उत्पादन शुरू हो चुका है, इसलिए उम्मीद है कि इसकी बिक्री भी जल्द ही दोबारा शुरू हो जाएगी।
Bajaj Chetak Electric Scooter
- फोटो : social media
बजाज ने नए Chetak Electric Scooter को इलेक्ट्रिक डिविजन ब्रैंड Urbanite (अर्बनाइट) के तहत बनाया है। स्कूटर का लुक काफी आकर्षक और प्रीमियम है। बजाज ने इस स्कूटर में कई सारे प्रीमियम फीचर्स भी शमिल किए हैं। इसमें फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट स्पीडोमीटर लगा है। जिसमें कई तरह ही जानकारियां देखने को मिलती हैं।
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में की-लेस इग्निशन है। यह स्कूटर मोबाइल एप के जरिए फुली कनेक्टेड होगा। स्कूटर के फ्रंट में हेडलैंप्स के करीब एक ओवल LED स्ट्रिप दी गई है। इसके साथ ही मल्टी-स्पोक अलॉय व्हील्स, शानदार स्विच गियर जैसे कई शानदार फीचर्स दिए गए हैं। चेतक छह आकर्षक रंगों के साथ उपलब्ध होगा।
चेतक अर्बन की एक्स-शोरूम कीमत एक लाख रुपये और चेतक प्रीमियम की एक्स-शोरूम कीमत 1.15 लाख रुपये रखी गई है।