अगर आप एक नई मोटरसाइकिल खरीदने की सोच रहे हैं और आपका बजट 40000 रुपये से भी कम है, तो हमारी आज की यह खबर आपके बड़े काम आ सकती है। आज हम आपको Hero Motocorp और Bajaj Auto की दो बजट बाइक्स के बारे में बताने जा रहे हैं। इन बाइक्स में Bajaj CT 100 और Hero HF Deluxe IBS I3S शामिल हैं। आज हम आपको इन बाइक्स के इंजन, परफॉर्मेंस, ट्रांसमिशन, सस्पेंशन, ब्रेकिंग के साथ इनकी कीमतों के बारे में भी बताने जा रहे हैं। तो डालते हैं एक नजर,
{"_id":"5e55fb4f8ebc3ef3f2512316","slug":"bajaj-ct-100-vs-hero-hf-deluxe-ibs-i3s-comparision-between-two-cheapest-motorcycle","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"40000 रुपये से सस्ती Bajaj CT 100 और Hero HF Deluxe IBS में किसे खरीदना है समझदारी?","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
40000 रुपये से सस्ती Bajaj CT 100 और Hero HF Deluxe IBS में किसे खरीदना है समझदारी?
Wed, 26 Feb 2020 10:29 AM IST
श्रीधर मिश्रा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Wed, 26 Feb 2020 10:29 AM IST
विज्ञापन
Bajaj CT 100 Vs Hero HF Deluxe IBS I3S
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बजाज CT100
- फोटो : Social
इंजन
- Bajaj CT 100 में 102cc, 4-स्ट्रोक सिंगल-सिलिंडर इंजन दिया है।
- Hero HF Deluxe IBS I3S में 97.2cc, एयर-कूल्ड, 4-स्ट्रोक सिंगल-सिलेंडर OHC इंजन दिया है।
परफॉर्मेंस
- Bajaj CT 100 का इंजन 7500 आरपीएम पर 7.9 PS की मैक्सिमम पावर और 5500 आरपीएम पर 8.34 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।
- Hero HF Deluxe IBS I3S का इंजन 8000 आरपीएम पर 8.24 bhp की पावर और 5000 आरपीएम पर 8.05Nm का टॉर्क पैदा करता है।
ट्रांसमिशन
- Bajaj CT 100 का इंजन 4-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।
- Hero HF Deluxe IBS I3S में 4-स्पीड गियरबॉक्स दिया है।
Hero HF Deluxe i3S
फ्रंट सस्पेंशन
- Bajaj CT 100 में 125 मिलीमीटर का हाईड्रॉलिक टेलिस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन दिया है।
- Hero HF Deluxe IBS I3S में टेलिस्कोपिक हाइड्रॉलिक शॉक अब्सॉर्बर फ्रंट सस्पेंशन मिलता है।
रियर सस्पेंशन
- Bajaj CT 100 में 110 मिलीमीटर का व्हील ट्रैवल SNS रियर सस्पेंशन दिया है।
- Hero HF Deluxe IBS I3S में स्विंग आर्म के साथ 2-स्टेज अडजस्टेबल रियर सस्पेंशन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bajaj CT 100
- फोटो : Bajaj Auto
फ्रंट ब्रेक
- Bajaj CT 100 में 130 मिलीमीटर का फ्रंट ड्रम ब्रेक दिया है।
- Hero HF Deluxe IBS I3S में 130 मिलीमीटर का फ्रंट ड्रम ब्रेक दिया है।
रियर ब्रेक
- Bajaj CT 100 में 110 मिलीमीटर का रियर ड्रम ब्रेक दिया है। वहीं, सुरक्षा के लिए इसमें CBS फीचर दिया है।
- Hero HF Deluxe IBS I3S में 130 मिलीमीटर का रियर ड्रम ब्रेक दिया है। इसमें भी सुरक्षा के लिए CBS दिया है।
विज्ञापन
Hero HF Deluxe IBS I3S
- फोटो : Amar Ujala
कीमत
- Bajaj CT 100 की शुरुआती कीमत 33,402 रुपये है, जो 40,794 रुपये तक जाती है।
- Hero HF Deluxe IBS I3S की शुरुआती कीमत 38,900 रुपये है, जो 50,700 रुपये तक जाती है।