फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bajaj Chetak Electric Scooter का इंतजार खत्म, आज होगा लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत

Tue, 14 Jan 2020 11:37 AM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 14 Jan 2020 11:37 AM IST
विज्ञापन
bajaj chetak 2020 launch date bajaj chetak electric scooter specifications and price
Bajaj Chetak electric scooter - फोटो : Social
Bajaj Auto (बजाज ऑटो) अपना पहला Electric Scooter (इलेक्ट्रिक स्कूटर) Chetak (चेतक) आज लॉन्च करने वाली है। Bajaj ने बीते साल 2019 में 16 अक्टूबर इसे भारत में पेश किया था। इसके आकर्षक लुक को देखकर तभी से यह दोपहिया वाहन सेगमेंट में चर्चा का विषय बना हुआ है। कंपनी Bajaj Chetak Electric Scooter को मकर संक्राति के मौक पर लॉन्च कर रही है। 
bajaj chetak 2020 launch date bajaj chetak electric scooter specifications and price
bajaj chetak electric scooter - फोटो : bajaj auto

फीचर्स

बजाज ने नए Chetak Electric Scooter को इलेक्ट्रिक डिविजन ब्रैंड Urbanite (अर्बनाइट) के तहत बनाया गया है। स्कूटर का लुक काफी आकर्षक और प्रीमियम है। बजाज ने इस स्कूटर में कई सारे प्रीमियम फीचर्स भी शमिल किए हैं। इसमें फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट स्पीडोमीटर लगा है। जिसमें कई तरह ही जानकारियां देखने को मिलती हैं। आपकी बता दें कि इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में की-लेस इग्निशन है। यह स्कूटर मोबाइल एप के जरिए फुली कनेक्टेड होगा। स्कूटर के फ्रंट में हेडलैंप्स के करीब एक ओवल LED स्ट्रिप दी गई है। इसके साथ ही मल्टी-स्पोक अलॉय वील्ज, शानदार स्विचगियर जैसे कई शानदार फीचर्स दिए गए हैं। चेतक छह आकर्षक रंगों के साथ उपलब्ध होगा। 
bajaj chetak 2020 launch date bajaj chetak electric scooter specifications and price
bajaj chetak

बैटरी

Chetak Electric Scooter में IP67 हाई-टेक लीथियम-आयन बैटरी पैक लगा है। चेतक इलेक्ट्रिक में फार्स्ट चार्जिंग सपॉर्ट नहीं है। इसकी बैटरी को 5-15 amp सॉकिट से 3-5 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकेगा। इतना ही नहीं चेतक इलेक्ट्रिक की बैटरी को रिमूव नहीं किया जा सकता, यानी इसकी बैटरी को स्कूटर से निकालकार कहीं दूसरी जगह चार्ज करने का ऑप्शन नहीं है। स्कूटर में दो ड्राइव मोड्स Eco (इको) और Sport (स्पोर्ट) दिए गए हैं। कंपनी का दावा है कि फुल चार्जिंग के बाद इको मोड में यह 95 किलोमीटर तक की दूरी तय करेगा। वहीं, स्पोर्ट मोड में यह स्कूटर 85 किलोमीटर की रेंज देगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
bajaj chetak 2020 launch date bajaj chetak electric scooter specifications and price
Bajaj Chetak Electric Scooter - फोटो : social media

कीमत 

Bajaj ने  Chetak की कीमत का खुलासा नहीं किया है। कंपनी लॉन्चिंग के वक्त इसकी कीमत का एलान करेगी। हालांकि कंपनी ने इतना जरूर कहा है कि चेतक इलेक्ट्रिक की कीमत अट्रैक्टिव होगी, लेकिन अग्रेसिव नहीं होगी। यानी यह बहुत ज्यादा भी नहीं होगी। इसकी कीमत 1.4 लाख रुपये रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
bajaj chetak 2020 launch date bajaj chetak electric scooter specifications and price
Bajaj Chetak Electric Scooter - फोटो : social media

मुकाबला

रिपोर्ट्स के मुताबिक Bajaj Chetak की शुरुआती बिक्री पुणे में होगी। शुरुआत में कंपनी इसे केटीएम शोरूम से बेचेगी। इसके बाद बंगलूरू और फिर अन्य मेट्रो शहरों में यह बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।  मार्केट में Chetak Electric Scooter का मुकाबला ओकिनावा आई-प्रेज और अथर 450 जैसे स्कूटर से होगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed