फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत में मौजूद इन ऑटोमोबाइल कंपनियों ने 2019 में जमाई धाक, देखें टॉप 10

Fri, 15 Nov 2019 02:56 PM IST
योगेश साहू ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: योगेश साहू Updated Fri, 15 Nov 2019 02:56 PM IST
सार

Automotive dominates 2019, Best Global Brands study 2019, Toyota, Mercedes, Know Top 10 Brands

विज्ञापन
Automotive dominates 2019 Best Global Brands study Toyota and Mercedes in Top 10 Know These Brands
ऑटोमोबाइल - फोटो : Social Media

साल 2019 में बेस्ट ग्लोबल ब्रांड्स की रैंकिंग में भारत में मौजूद ऑटोमोबाइल कंपनियों के साथ कुल 15 ऑटोमेकरों ने अपनी जगह बनाई है। संयुक्त रूप से इनकी ब्रांड वैल्यू देखें तो यह करीब दो लाख करोड़ है। इसके साथ ही ऑटोमोबाइल कंपनियों ने एक बार फिर से 2017 और 2018 के अपने प्रदर्शन को दोहराते हुए विश्व स्तर पर अपनी ब्रांड पावर और प्रभुत्व पर मुहर लगाई है।



साल 2019 में किए गए ताजा शोध के मुताबिक सर्वश्रेष्ठ वैश्विक ब्रांड की सूची में इन 15 वाहन निर्माता कंपनियों में 14 कार निर्माता और एक मोटरसाइकिल निर्माता कंपनी शामिल है। बता दें कि ये सभी 15 वाहन निर्माता कंपनियां भारतीय बाजार में मौजूद हैं। इस सूची में 12 ब्रांडों के साथ वित्तीय सेवा क्षेत्र पहले और ऑटोमोबाइल क्षेत्र दूसरे स्थान पर है।

इंटरब्रांड नाम के संस्थान ने यह वार्षिक अध्ययन पर आधारित सर्वश्रेष्ठ वैश्विक ब्रांड 2019 रिपोर्ट जारी की है। जो दुनिया में अपनी तरह के पहले ब्रांड मूल्यांकन सर्वेक्षण का 20वां संस्करण है। जबकि ब्रांड के मामले में एप्पल, गूगल और अमेजन दुनिया के तीन सबसे मूल्यवान ब्रांडों के रूप में अब भी स्थापित हैं। रिपोर्ट यह भी बताती है कि लग्जरी और खुदरा उद्योग अभी भी सबसे तेजी से बढ़ता क्षेत्र है।

इंटरब्रांड के वैश्विक मुख्य कार्यकारी अधिकारी चार्ल्स ट्रेवेल ने इस संबंध में कहा कि हमारी पहली रिपोर्ट से बीस साल बाद, इस ताजा रिपोर्ट में ग्राहकों को उनकी पसंद के अनुरूप और अधिक जानकारी उपलब्ध कराई गई है। जो कहीं अधिक भरोसेमंद और त्वरित है, यह बहुतायत और विविधता की चाह रखने वालों को एक ही समय में एकसाथ कई उद्धरण उपलब्ध कराती है। आइए जानते हैं इन ब्रांड्स से जुड़ी कुछ रोचक बातें।

Automotive dominates 2019 Best Global Brands study Toyota and Mercedes in Top 10 Know These Brands
new-toyota-corolla-altis 2019

टोयोटा

  • टोयोटा मोटर कॉर्पोरेशन दुनिया की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी है। यह जापान की एक बहुराष्ट्रीय कंपनी है, जो कई देशों में कारोबार कर रही है। जापान के आइची में इसका मुख्यालय है। रेवेल्यू के मामले में यह कंपनी दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी फर्म में शुमार है।
  • कंपनी के दुनियाभर के 30 देशों में 50 से अधिक उत्पादन केंद्र हैं। जिनके माध्यम से यह अपना कारोबार करती है। इसमें उत्तरी अमेरिका, लैटिन अमेरिका, अफ्रीका, एशिया-ओशिनिया और यूरोप सहित दुनिया के अन्य देश शामिल हैं।
  • बता दें कि कंपनी ने हाल ही में अपनी स्थापना के 75 वर्ष पूरे किए हैं। वित्तीय वर्ष 2017-18 की बात करें तो कंपनी ने इस अवधि में पिछले साल के मुकाबले 6.4 फीसदी की कुल आय प्राप्त की थी।
Automotive dominates 2019 Best Global Brands study Toyota and Mercedes in Top 10 Know These Brands
मर्सिडीज बेंज - फोटो : Mercedes Benz
मर्सिडीज-बेंज
  • मर्सिडीज-बेंज जर्मनी का वैश्विक ऑटोमोबाइल ब्रांड है, जो डेमलर एजी का एक प्रभाग है। यह लग्जरी वाहन, बसों, कोचों, एम्बुलेंस और ट्रकों  का उत्पादन करती है। इसका मुख्यालय स्टुटगार्ट, बाडेन-वुर्टेमबर्ग में है। साल 1926 में डेमलर-बेंज के नाम से पहली बार यह ब्रांड अस्तित्व में आया था। साल 2018 में मर्सिडीज-बेंज दुनिया में सबसे अधिक बिकने वाला प्रीमियम वाहन ब्रांड में शामिल रही।
  • हालांकि मर्सिडीज-बेंज की उत्पत्ति 1901 में स्थापित डेमलर-मोटरन-गेलेसशाफ्ट के मर्सिडीज और 1886 में स्थापित कार्ल बेंज के बेंज पेटेंट को मिलाकर संयुक्त रूप से मोटरवाहन निर्माता के रूप में हुई थी। यह पहला गैसोलीन आधारित ऑटोमोबाइल कंपनी मानी जाती है। इस ब्रांड का स्लोगन है 'सबसे अच्छा या कुछ नहीं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Automotive dominates 2019 Best Global Brands study Toyota and Mercedes in Top 10 Know These Brands
बीएमडब्ल्यू
बीएमडब्ल्यू
  • बायरसेख मोटरन वीर्के समूह के संक्षिप्त नाम के तौर पर बीएमडब्ल्यू समूह कहकर पुकारा जाता है। यह प्रीमियम ऑटोमोबाइल और मोटरसाइकिल निर्माताओं में अग्रणी है। यह दुनिया में शीर्ष कार ब्रांडों में से एक है। इसके अलावा, कंपनी प्रीमियम वित्तीय और मोबिलिटी सर्विसेस भी प्रदान करती है।
  • इस कंपनी का जर्मनी के म्यूनिख में मुख्यालय है। इसकी स्थापना साल 1916 में की गई थी। इसने खुद को एक वैश्विक कंपनी के रूप में विकसित किया है, जिसकी कई देशों में 30 से अधिक उत्पादन इकाई और असेंबलिंग सुविधा वाला पूरा नेटवर्क मौजूद है।
विज्ञापन
Automotive dominates 2019 Best Global Brands study Toyota and Mercedes in Top 10 Know These Brands
होंडा अर्बन ईवी - फोटो : SOCIAL MEDIA
होंडा
  • होंडा मोटर कंपनी एक जापानी बहुराष्ट्रीय मोटर वाहन और मोटरसाइकिल कंपनी है, दुनिया के कई देशों में मौजूद है। यह कंपनी ऑटोमोबाइल, विमान, मोटरसाइकिल और बिजली उपकरणों के क्षेत्र में काम करती है। यहां तक कि कंपनी अंटार्कटिका सहित सभी सात अलग-अलग महाद्वीपों में होंडा उपकरण या वाहन चलने का दावा करती है।
  • कंपनी को सोइचिरो होंडा द्वारा 1948 में इसके जापान के टोक्यो में स्थित मुख्यालय से शुरू किया गया था। होंडा 500 वैश्विक कंपनियों की सूची में टोयोटा, फोक्सवैगन ग्रुप, डेमलर, जनरल मोटर्स और फोर्ड मोटर्स के बाद दुनिया की छठी सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनी है। कंपनी ने अमेरिका में अपना पहला आउटलेट 1950 के दशक में खोला था, इसके बाद से यह तेजी से वैश्विक ब्रांड बनने की ओर बढ़ी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed