{"_id":"5e3d39978ebc3ee60858b5ca","slug":"auto-expo-2020-olectra-electric-buses-electric-intercity-bus-electric-bus-manufacturers-in-india","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Auto Expo 2020: Olectra लाई पहली इंटरसिटी इलेक्ट्रिक बस, 350 KM रेंज, चलेगी 1 रुपये में 1 KM","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Auto Expo 2020: Olectra लाई पहली इंटरसिटी इलेक्ट्रिक बस, 350 KM रेंज, चलेगी 1 रुपये में 1 KM
Fri, 07 Feb 2020 03:49 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 07 Feb 2020 03:49 PM IST
विज्ञापन
Auto Expo 2020 Olectra-BYD Electric Bus
- फोटो : अमर उजाला
हैदराबाद स्थित इलेक्ट्रिक बस निर्माता कंपनी Olectra-BYD (ओलेक्ट्रा-बीवाईडी) ने Auto Expo 2020 (ऑटो एक्सपो-2020) में बीवाईडी तकनीक से लैस C9 इलेक्ट्रिक बस लॉन्च किया। यह एक इंटर सिटी बस है यानी यह बस एक शहर से दूसरे शहर तक जाने में सक्षम है। इसका उद्घाटन केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने किया।
विज्ञापन
12 मीटर लंबी Electric C9 बस में 45 से 49 लोग बैठ सकते हैं। बस में 360 kw की बैटरी है। बस एक बार फुल चार्ज होने पर अधिकतम 350 किमी की दूरी तय कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बस को बेहद आरामदायक और सुरक्षित बनाने पर अधिक ध्यान दिया गया है। इसमें पुश बैक सीट के साथ पैरों को आराम देने के लिए सीट को लंबी भी कर सकते हैं।
चालक पर नजर रखने के लिए 6 कैमरे लगे हैं। वहीं, चालक को झपकी आने पर सेंसर से त्वरित एनाउसमेंट हो जाएगा और यात्रियों को पता चल जाएगा। वहीं, बस प्रोवाइडर के पास भी मैसेज भी चला जाएगा, जिससे चालक भी अलर्ट हो जाएगा।
इसके अलावा बस में आगे और पीछे दो सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, जो इंटरनेट के जरिए मोबाइल और कंप्यूटर से कनेक्ट किया जा सकता है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए बस में पैनिक बटन हैं। इससे पास के थाने पर त्वरित सूचना चली जाएगी।
देश में पहली इलेक्ट्रिक बस बनाने वाली कंपनी ने इसे लांच किया है। यह कंपनी पहले गोल्ड स्टोन के नाम से जानी जाती थी। वहीं, वॉल्वो पर जहां 23 रुपये प्रति किमी का खर्च आता है, इलेक्ट्रिक बस पर एक रुपये प्रति किमी का खर्च आएगा।