फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये हैचबैक और सेडान कारें नहीं देंगी ‘टेंशन’, कंपनियां दे रही हैं लंबी वारंटी

Mon, 25 Mar 2019 01:08 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 25 Mar 2019 01:08 PM IST
विज्ञापन
Auto companies are offering upto 5 years extended warranty on SUV, sedan and hatchback cars
extended warranty car - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

कंपनियां अपने प्रोडक्ट्स पर वारंटी देती हैं ताकि कस्टमर्स चैन की नींद सो सकें। ऑटो कंपनियां भी अपने कस्टमर्स को लुभाने के लिए एक्सटेंडेड वारंटी पैकेजेज ऑफर कर रही हैं। इन पैकेजेज को कार खरीदते वक्त खरीदा जा सकता है। कारों पर लंबी एक्टेंडेड वारंटी मिलने का फायदा यह होता है कि वारंटी टाइम में कार में कोई खराबी आने पर उस पार्ट को बदला जा सकता है। आइए जानते हैं उन कारों के बारे में, जिन पर कंपनियां लंबे वक्त के लिए वारंटी ऑफर कर रही हैं।    

डेटसन रेडीगो

Auto companies are offering upto 5 years extended warranty on SUV, sedan and hatchback cars
datsun go facelift

इसमें सबसे पहले बात करते हैं, डेटसन रेडीगो की। डेटसन ने अपनी एंट्री लेवल हैचबैक को हाल ही में कई फीचर्स के साथ अपडेट किया है। जिसके साथ ही रेडीगो कार मार्केट में वैल्यू फॉर मनी कार बन गई है। कंपनी रेडीगो पर 5 साल और अनलिमिटेड किमी की वारंटी दे रही है। रेडीगो में 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन लगा है, जो 67 बीएटपी की पावर और 104 एनएम का टार्क देता है।
 

ह्यूंदै ग्रैंड आई10

Auto companies are offering upto 5 years extended warranty on SUV, sedan and hatchback cars
Hyundai Grand i10

ह्यूंदै धीरे-धीरे ग्राहक संतुष्टि को लेकर अपपनी पहचान बना रही है। ग्रैंड आई10 की टक्कर मारुति स्विफ्ट और फोर्ड फिगो से है। कंपनी कार पर 3 साल और 1 लाख किमी की वारंटी ऑफर कर रही है। वहीं ग्रैड आई10 पेट्रोल के साथ डीजल में भी आती है। पेट्रोल वर्जन में 4 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन भी मिलता है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

होंडा अमेज

Auto companies are offering upto 5 years extended warranty on SUV, sedan and hatchback cars
Auto Expo 2018, Honda Amaze

अमेज मारुति की स्विफ्ट डिजायर को जबरदस्त टक्कर दे रही है। होंडा अपपने सब-कॉम्पैक्ट कार अमेज पर 3 साल की स्टैंडर्ड वारंटी के साथ अनलिमिटेड किमी की वारंटी देता है। साथ ही 2 साल की अतिरिक्त वारंटी कुछ पैसे खर्च करके ली सकती है। इसके अलावा वारंटी पीरियड खत्म होने के बाद होंडा अपनी कारों पर हर साल अतिरिक्त वारंटी भी देता है। यानी की पांच साल बाद आप अपनी कार को बेफिक्र हो कर बेच सकते हैं।
 

विज्ञापन

ह्यूंदै एलीट आई20

Auto companies are offering upto 5 years extended warranty on SUV, sedan and hatchback cars
Hyundai Elite i20-1

ह्यूंदै अपनी एलीट आई20 पर 3 साल और 1 लाख किमी की वारंटी दे रही है। आई20 की टक्कर मारुति सुजुकी बलेनो और होंडा जैज से है। वहीं एलीट आई20 ह्यूंदै की टॉप 10 कारों में शामिल है।    
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed