इस समय सरकार और वाहन कंपनियां दोनों ही इलेक्ट्रिक वाहनों पर जोर दे रही हैं। जहां इलेक्ट्रिक गाड़ियां बाजार में उतरने को बेताब है वहीं इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार में खूब धमाल मचा रहे हैं। पिछले साल कई कंपनियों ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किए जिनमें Ather एक बड़ा नाम रहा। Ather ने दो स्कूटर Ather S340 और S450 लॉन्च किए। इन स्कूटरों की सबसे बड़ी खासियत यह है कि ये मोबाइल से भी जल्दी चार्ज हो जाते हैं।
2 of 9
Ather 450 electric scooter
अगर आप भी इन स्कूटर्स को लेने की सोच रहे हैं तो कंपनी ने अपने ग्राहकों के लिए lease plan यानी मासिक किराए की सुविधा उपलब्ध कराई है। Ather S340 स्कूटर को घर लान के लिए आपको मात्र 3,977 रुपये भरने होंगे। वहीं 4,220 रुपये का मासिक रेंटल देकर Ather S450 को घर ले जा सकेंगे।
इस मासिक किराए के विकल्प को कंपनी 3 साल के लिए मुहैया करा रही है। जिसके लिए ग्राहक को सबसे पहले Ather 340 के लिए 30,000 (Refundable) रुपये और Ather 450 के लिए 40,000 (Refundable) रुपये जमा करने होंगे। इस प्रोग्राम को लॉन्च करने के बाद कंपनी को इसका पहला ग्राहक भी मिल चुका है। इन स्कूटर्स को रेंट पर देने के अलावा कंपनी इनके लिए ग्राहक के घर पर चार्जिंग पॉइंट भी लगा रही है।
कंपनी का दावा है कि ये स्कूटर फुल चार्जिंग पर 75 किमी का माइलेज दे देता है, और मात्र 3.9 सेकेंड में 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ लेता है। वहीं इसकी टॉप स्पीड 80 किमी तक है। कंपनी का कहना है कि इस स्कूटर में इको मोड भी दिया गया है।
कंपनी ने इस स्कूटर में बैलेंस बनाए रखने के लिए स्कूटर के बीच लैग स्पेस में बैटरी रखी है, ताकि बेहतर हैंडलिंग हो सके। इसके अलावा कंपनी ने इसमें मोनोशॉक सस्पेंशन दिए हैं। इके अलावा स्कूटर के फ्रंट और बैक में डिस्क ब्रेक का फीचर दिया है। इस स्कूटर की सबसे खास बात ये है कि इसमें रिवर्स गियर भी है, जिससे आप बैठे-बैठे इसे बैक कर सकेंगे।
अपनी नई कार के सामने Randeep Hooda ने कुछ ऐसे खिचवाई तस्वीरें