Hindi News
›
Photo Gallery
›
Automobiles News
›
Auto News
›
apple electric car project titan apple report suggests Apple may work with Toyota on battery development for its semi-autonomous vehicle
{"_id":"61337ff7f02a4217904b6e47","slug":"apple-electric-car-project-titan-apple-report-suggests-apple-may-work-with-toyota-on-battery-development-for-its-semi-autonomous-vehicle","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Apple Electric Car: एक बार फिर चर्चा में एपल की इलेक्ट्रिक कार, ह्यूंदै के बाद अब टोयोटा के साथ बातचीत की अफवाह, जानें पूरी रिपोर्ट","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Apple Electric Car: एक बार फिर चर्चा में एपल की इलेक्ट्रिक कार, ह्यूंदै के बाद अब टोयोटा के साथ बातचीत की अफवाह, जानें पूरी रिपोर्ट
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sat, 04 Sep 2021 07:47 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Apple Electric Car
- फोटो : For Refernce Only
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ऐसी खबरें और अफवाहें कई बार सामने आई हैं कि टेक्नोलॉजी की दिग्गज कंपनी और मशहूर iPhone बनाने वाली कंपनी Apple (एपल) ऑटोमोबाइल की दुनिया में डेब्यू करने वाली है। Apple का प्रोजेक्ट टाइटन काफी समय से सुर्खियों में है और रिपोर्ट के मुताबिक वह इसके लिए ऑटोमोटिव विशेषज्ञों और इंजीनियरों के साथ काम कर रही है। हालांकि इस प्रोजेक्ट के डिटेल्स को काफी गोपनीय रखा गया है। जैसा कि किसी भी अन्य आनेवाले Apple के उत्पाद या सॉफ्टवेयर को सुरक्षित रखा जाता है।
बता दें कि एपल की बिना ड्राइवर वाली ऑटोनॉमस इलेक्ट्रिक कार को लेकर काफी समय से अटकलें लगाई जा रही हैं। इसको लेकर एपल की विभिन्न ऑटोमोबाइल कंपनियों से चल रही चर्चा भी सुर्खियों में आती रही हैं। दक्षिण कोरियाई दिग्गज ऑटो निर्माता Hyundai Motors (ह्यूंदै मोटर्स) के साथ एपल की चल रही बातचीत किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। उस समय यह बताया गया था कि एपल इस बात से बहुत खुश नहीं थी कि ह्यूंदै ने इस बातचीत की पुष्टि कर दी थी। जिसके बाद वार्ता आखिरकार टूट गई।
2 of 5
Apple Electric Car
- फोटो : For Reference Only
इसके बाद जापान की ऑटोमोबाइल कंपनी निसान के साथ एपल की बातचीत की खबरों से बाजार गर्म रहा। जिसे निसान ने खुद ही नकार दिया। हाल के दिनों में, एपल कथित तौर पर निसान और मैग्ना के अलावा एसके ग्रुप और एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स के साथ भी बातचीत कर रही थी।
3 of 5
Toyota Electric Car
- फोटो : For Reference Only
हालांकि, ताजा खबर यह है कि Apple के प्रतिनिधियों की, टोयोटा के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत निर्धारित की गई है। यह अनुमान लगाया जा रहा है कि व्हीकल डेवलपमेंट के लिए संभावित साझेदारी क्या हो सकती है, इस पर बातचीत हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Apple TV
- फोटो : For Reference Only
रिपोर्ट के मुताबिक, Apple के अधिकारी टोयोटा के समकक्षों के साथ बातचीत कर रहे हैं, जिसे बैटरी विकास के लिए संभावित साझेदारी के रूप में माना जा रहा है। हालांकि इस बातचीत के डिटेल्स बहुत कम हैं और क्योंकि न तो Apple और न ही टोयोटा ने कोई आधिकारिक बयान दिया है। रिपोर्ट की गई यह बातचीत पूरी तरह से शुरुआती चरण में हो सकती है।
रिपोर्ट के मुताबिक यह बताया गया है कि Apple साल 2024 तक अपने सेमी-ऑटोनॉमस इलेक्ट्रिक वाहन को लॉन्च करने पर विचार कर रही है। अगर यह सच है, तो यह ऑटोमोबाइल की दुनिया में एक बड़ी हलचल पैदा कर सकता है। यह न सिर्फ टेस्ला के लिए एक चुनौती बन सकता है, बल्कि पारंपरिक ऑटो कंपनियों के लिए भी खतरा हो सकता है। Xiaomi और Huawei के अलावा ज्यादा से ज्यादा उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स-आधारित कंपनियां ऑटोमोटिव स्पेस में एंट्री कर रही हैं। जिससे मोबिलिटी के भविष्य में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।