{"_id":"58a093c14f1c1b5a33d84134","slug":"all-features-of-honda-city-leaked-just-before-launched","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लॉन्चिंग से ठीक पहले लीक हो गए हौंडा सिटी के फीचर्स","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
लॉन्चिंग से ठीक पहले लीक हो गए हौंडा सिटी के फीचर्स
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 12 Feb 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
2017 हौंडा सिटी
- फोटो : Honda
लॉन्चिंग से महज 2 दिन पहले 2017 हौंडा सिटी के सारे फीचर्स लीक हो गए हैं। हमारे पास वह सारी जानकारी मौजूद है जो आपको हौंडा सिटी की लॉन्चिंग के समय प्रजेंटेशन में सुनने को मिलेगी। हौंडा सिटी के लॉन्चिंग से ठीक पहले आइए आपको इस कार की कुछ जरूरी बात बता देते हैं।
Trending Videos
डिजाइन
2017 हौंडा सिटी
- फोटो : Honda
इस कार में आपको नए डिजाइन वाला ग्रिल और बंपर, बेहतर लाइट क्लस्टर, नए डिजाइन का एलॉय व्हील इसके टॉप मॉडल में मिलेगा। अपडेटेड सिटी में जेडएक्स इसका टॉप वेरिएंट होगा जबकि एस इसका एंट्री लेवल मॉडल रहेगा। मौजूदा एंट्री लेवल ई और टॉप वीएक्स अब बंद किया जा सकता है। सबसे दिलचस्प बात ये है कि इसका बेस मॉडल एस महज पेट्रोल में उपलब्ध रहेगा जबकि जेडएक्स ट्रिम पेट्रोल व डीजल दोनों ईंधन विकल्पों में मौजूद होगा। इसके इंजिन की बात करें तो इसमें वही पुराना 1.5 लीटर आई-वीटेक इंजिन पेट्रोल इंजिन और आई-डीटेक डीजल इंजिन लगाया गया है। सुरक्षा के लिहाज से बात करें तो इसमें ड्यूल एयरबैग, एबीएस और आईसोफिक्स चाइल्ड सीट माउंटिंग प्वाइंट दिया जाएगा जो कि हर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।
सिटी के एस वेरिएंट के संभावित फीचर
2017 हौंडा सिटी
- फोटो : Honda
- एलईडी डेटाइम रनिंग लैंप्स
- इंटीग्रेटेड ऑडियो सिस्टम यूएसबी, ब्लूटुथ और ऑक्स कनेक्टिविटी के साथ
- कीलेस एंट्री
- इलेक्ट्रिक अडजस्ट विंग मिरर
विज्ञापन
विज्ञापन
2017 सिटी के एसवी वेरिएंट के अनुमानित फीचर
हौंडा सिटी
- फोटो : Honda
- स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल
- ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल
- क्रूज कंट्रोल
विज्ञापन
वी वेरिएंट में मिलेगा और थोड़ा ज्यादा
2017 हौंडा सिटी
- फोटो : Honda
- 15 इंच एलॉय व्हील
- टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
- पुश बटन स्टार्ट
- सीवीटी गियरबॉक्स विकल्प पेट्रोल इंजिन के लिए