MG Motors भारत में कई बड़ी योजनाओं पर काम कर रही है। मई 2019 में MG Hector SUV की लॉन्चिंग के बाद वह पहली इलेक्ट्रिक MG eZS एसयूवी लॉन्च करेगी। इसकी खासियत होगी कि यह सिंगल चार्ज में 400 किमी तक की दूरी तय करेगी। जानते हैं क्या है eZS एसयूवी की खासियतें...
सिंगल चार्ज में 400 किमी की दूरी तय करेगी
एमजी की eZS में 110 किलोवॉट की इलेक्ट्रिक मोटर लगी होगी। इसके यूरोपियन मॉडल में 45.6 kWh वाली लीथियम आयन बैटरी लगी है, जो न्यू यूरोपियन ड्राइविंग साइकिल (एनईडीसी) के हिसाब से 355 किमी की दूरी तय कर सकती है। वहीं भारत में लॉन्च होने वाले मॉडल में 52.5 kWh वाली लीथियम आयन बैटरी लगी होगी, जो सिंगल चार्ज में 400 किमी की दूरी तय करेगी।
30 मिनट में ही 80 प्रतिशत तक चार्ज
खबरों के मुताबिक एमजी की एसयूवी एसी वॉल सॉकेट पर चार्ज होने में 8 घंटे का वक्त लेगी, वहीं डीसी चार्जर पर मात्र 30 मिनट में ही 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाएगी। वहीं यह मात्र 3.1 सेकेंड में 0 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ लेगी।
20 लाख के आसपास होगी कीमत
खबरों के मुताबिक एमजी अपनी इस एसयूवी की कीमत 20 लाख रुपए के आसपास रखेगी। वहीं MG eZS की टक्कर Hyundai Kona इलेक्ट्रिक एसयूवी से होगी। इसके अलावा मारुति की वैगन आर इलेक्ट्रिक सिगंल चार्ज पर 200 किमी चलेगी, वहीं महिन्द्रा की एक्सयूवी300 फुल चाईज पर 400 किमी तक चलेगी। वहीं कोना इलेक्ट्रिक एसयूवी की कीमत 20 लाख के आसपास होगी और सिंगल चार्ज में 300 किमी तक चलेगी।
नवंबर, 2019 में लॉन्च किया जा सकता है
एमजी की eZS को भारत में नवंबर, 2019 में लॉन्च किया जा सकता है। एमजी ने अपनी eZS एसयूवी को पिछले साल ग्वांगझू ऑटो शो में लॉन्च किया गया था। वहीं एमजी अब इस एसयूवी को कंप्लीटली बिल्ड यूनिट (सीबीयू) मॉडल के तहत सीधे चीन से मंगाया जाएगा। शुरुआत में एमजी मोटर्स 250 यूनिट्स इंपोर्ट करेगी। ऐसा सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के उस आदेश बाद हो रहा है जिसमें मंत्रालयय ने कहा था कि ऑरिजनल इक्विमेंट मैन्यूफैक्चरर (ओईएम) सीमित संख्या में कुछ मॉडल्स का आयात कर सकते हैं।